न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की कौशल को पिता और भाई ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस कारण फिर टली ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट

एक्टर विक्की कौशल आज गुरुवार (16 मई) को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर विक्की के लिए सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 May 2024 12:43:18

2 News : विक्की कौशल को पिता और भाई ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस कारण फिर टली ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट

एक्टर विक्की कौशल आज गुरुवार (16 मई) को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर विक्की के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। विक्की के पिता एक्शन व स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल और छोटे भाई एक्टर सनी कौशल ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

शाम ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक पुत्तर, आपको ढेर सारा प्यार और आप पर गर्व है, भगवान का आशीर्वाद सदा तुम पर बना रहे, आपको बेटे के रूप में पाकर धन्य हो गया हूं। यह फोटो साल 2001 में ‘अशोका’ फिल्म के सेट का है। यह सिर्फ भगवान जानते थे कि 23 साल बाद आप तलवार का सीन फिल्म ‘छावा’ में करने जा रहे हो। रब दी महर जोर दी झप्पी।” शाम ने विक्की की तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वो तलवार लिए खड़े हैं।

सनी ने बडे़ भाई को विश करते हुए उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक विक्की की 36 साल पुरानी तस्वीर है तो दूसरी तस्वीर आज की है। सनी ने लिखा, “36 सालों में ज्यादा कुछ नहीं बदला, हैप्पी बर्थडे क्यूटी।” विक्की के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं और यह लक्ष्मण उतेकर द्वारा डायरेक्ट और दिनेश विजान द्वारा निर्मित है।

फिल्म में विक्की ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा उनके पास तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ ‘बैड न्यूज’ भी है। बता दें कि विक्की बचपन से ही पिता संग शूटिंग सेट पर जाते थे और वहीं से उन्हें एक्टिंग का चस्का लग गया। विक्की की शादी दिसंबर 2021 में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ हुई थी।

इंदिरा गांधी की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना हैं लीड रोल में

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' एक बार फिर टल गई है। प्रोडक्शन बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने इसे दूसरी बार पोस्टपोंड करने का कारण भी बताया। मणिकर्णिका फिल्म्स ने लिखा, “हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं, जिस तरह का प्यार कंगना रनौत को आज के समय में मिल रहा है।

कंगना इस समय अपने देश की सेवा करने में जुटी हुई हैं और देश के लिए उनका कमिटमेंट इस समय प्रायोरिटी है। ऐसे में हमारी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज को टाल दिया गया है। हम वादा करते हैं कि फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ हम आपके सामने फिर हाजिर होंगे और इस बार आपको निराश नहीं करेंगे। आप सभी जिस तरह से हमें सपोर्ट कर रहे हैं, वो करते रहें।” उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक 'इमरजेंसी' इससे पहले 14 जून को रिलीज होने वाली थी।

कंगना ने जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के एक दिन बाद रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म का निर्देशन और लेखन भी कंगना ने ही किया है। यह पहले पिछले साल 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। उसके आस-पास ही कंगना की दो फिल्में ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ रिलीज होने से इसे आगे बढ़ा दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका