न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘श्रीकांत’ फेम अलाया ने माता-पिता के तलाक पर खुलकर की बात, मां पूजा बेदी ने अटैंड की थी पिता की दूसरी शादी

पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला (26) भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। अलाया एफ हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘श्रीकांत’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 May 2024 11:15:03

‘श्रीकांत’ फेम अलाया ने माता-पिता के तलाक पर खुलकर की बात, मां पूजा बेदी ने अटैंड की थी पिता की दूसरी शादी

पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला (26) भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। अलाया एफ हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अपोजिट हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आई थीं। अलाया ने हाल ही अपने माता-पिता के तलाक को लेकर बातचीत की। अलाया के पिता बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला हैं। फरहान और पूजा की शादी साल 1994 में हुई और उनका साल 2003 में तलाक हो गया। उनके बेटी अलाया और बेटा उमर हैं।

अलाया ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे पैरेंट्स तब अलग होने वाले थे मगर मैं हमेशा उन्हें साथ ही देखती थीं। दोनों ही एक-दूसरे के लिए फ्रेंडली थे। आज भी दोनों में ऐसा ही रिश्ता है। मेरी मां ने तो पिता की दूसरी शादी में भी हिस्सा लिया था। मैं खुद अपनी स्टेप मदर के बहुत करीब हूं। तलाक के बाद मेरे माता-पिता ने कभी एक दूसरे को लेकर गलत बातें नहीं की। मेरी मां ने सौतेली मां को भी स्वीकार कर लिया और मेरे पिता ने जो भी मेरी मां के जीवन में नए लोग आए उनका स्वागत किया।

यहां तक कि मेरी मां और सौतेली मां काफी करीबी दोस्त हैं। मेरे दिमाग में ये बात कभी नहीं ठूसी गई कि तलाक एक बुरी बात है। मैंने तो इसे पॉजिटिव ही लिया है। उल्लेखनीय है कि अलाया के पिता फरहान की दूसरी शादी लैला खान से हुई है, जो मशहूर दिवंगत एक्टर फिरोज खान की बेटी और फरदीन खान की बहन हैं। लैला की भी ये दूसरी शादी है। उनके एक्स पति टेनिस प्लेयर रोहित राजपाल यादव हैं। अब फरहान और लैला का एक बेटा है जान फर्नीचरवाला, जिनका जन्म 2015 में हुआ था।

alaya furniturewala,alaya f,pooja bedi,farhan furniturewala,actress alaya f,pooja farhan,pooja farhan divorce,kabir bedi

पूजा बेदी ने एक्स पति फरहान फर्नीचरवाला से नहीं मांगा था गुजारा भत्ता

इसी इंटरव्यू में अलाया ने कहा कि मेरा स्टेप ब्रदर जान के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड है। वह बहुत ही नेकदिल इंसान और मेरे बच्चे की तरह है। आपको बता दें कि जब पूजा ने फरहान से तलाक लिया था तो उन्होंने खुद को इसका जिम्मेदार माना था। पूजा का कहना था कि वह इस रिश्ते में और आगे नहीं रहना चाहती थीं।

एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने खुलासा किया था कि तलाक के बाद उनके पास गुजारा करने के लिए पैसे नहीं थे क्योंकि उन्होंने गुजारा भत्ता की मांग नहीं की थी। वह बस इस शादी से बाहर निकलना चाहती थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि पूजा ने शादी करने के बाद अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था। 54 साल की पूजा ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वह एक्टर कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष