न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या के हाथ में दिखा प्लास्टर, आराध्या के साथ कान्स के लिए रवाना, पीरियड्स के दौरान शूटिंग पर बोलीं हिना

फ्रांस में 14 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है, जो 25 मई तक चलेगा। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 May 2024 11:58:47

2 News : ऐश्वर्या के हाथ में दिखा प्लास्टर, आराध्या के साथ कान्स के लिए रवाना, पीरियड्स के दौरान शूटिंग पर बोलीं हिना

फ्रांस में 14 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है, जो 25 मई तक चलेगा। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। ऐश्वर्या बुधवार (15 मई) देर रात अपने बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स के लिए रवाना हुईं। पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। ऐश्वर्या के हाथ में प्लास्टर लगा था। ऐश्वर्या ने शोल्डर स्लिंग पहना था। ऐसा लग रहा है कि ऐश्वर्या के दाएं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है।

ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर आराध्या का सपोर्ट लेकर चलती नजर आईं। हालांकि चोट के बाद भी ऐश्वर्या के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। उन्होंने ब्ल्यू कलर का लॉन्ग कोट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। आराध्या ने ब्ल्यू हुडी और ब्लैक लॉअर पहना था। ऐश्वर्या के एक हाथ में प्लास्टर था और दूसरे हाथ से उन्होंने आराध्या का सहारा लिया हुआ था। उनका बैग भी आराध्या ने ही कैरी किया था। ऐश्वर्या ने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था।

तब वह साड़ी में नजर आई थीं और पूरी लाइमलाइट बटोर ली थी। उनके साथ तब शाहरुख खान भी थे। तब से ऐश्वर्या हर बार इस फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं। इस बार ऐश्वर्या के साथ उर्वशी ढोलकिया, कियारा आडवाणी, शोभिता धुलिपाला, अदिति राव हैदरी और जैकलीन फर्नांडिस भी फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाएंगी।

Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya rai bachchan,aaradhya,cannes film festival 2024,hina khan,actress hina khan,hina periods

एक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर बताई पीड़ा

छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वालीं एक्ट्रेस हिना खान कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिना ने स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया था। वे ‘अक्षरा’ का रोल कर सबके दिलों में बस गईं। हिना इन दिनों अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हिना ने पीरियड्स के दिनों में काम करने पर अपनी राय रखी है।

हिना ने स्टोरी शेयर कर टाइटल लिखा, “पीरियड्स के दौरान हम 'ना' कह सके', आगे उन्होंने लिखा, “काश मेरे पास पीरियड्स के पहले दो दिन शूटिंग न करने का ऑप्शन होता तो कितना अच्छा रहता। इन दिनों शरीर में ज्यादा ताकत नहीं रहती है। लेकिन बाहर शूटिंग करनी पड़ती है। लगभग 40 डिग्री में... पीरियड्स पेन, मूड स्विंग, डिहाइड्रेशन, गर्मी, डिस्कंफर्ट, लो बीपी, ऐसे में शूटिंग, जिसमें धूप में बहुत ज्यादा भागना पड़ता है...ये आसान नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि हिना के अलावा बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस भी पीरियड्स के दिनों में काम करने का अनुभव शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कई महिलाओं को इन दिनों पेट में दर्द होता है और भयानक ऐंठन होती है, इसीलिए ऐसे में उसे कितना आराम चाहिए ये उस पर निर्भर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष