‘बिग बॉस 17’ में टॉप 5 में रहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लगातार चर्चाओं में रहती हैं। शो के दौरान अंकिता और उनके पति विक्की जैन में लगातार झगड़े देखे गए थे। हालांकि वहां से आने के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। अब एक कारण से अंकिता को सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है। अंकिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें पैपराजी ने मुंबई के एक मंदिर के बाहर स्पॉट किया। अंकिता हाथ में पट्टी बांधे अपनी कार की तरफ जाती दिख रही हैं।
अंकिता ने व्हाइट कलर के टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं। अंकिता कहती हैं, “जाने दो यार, मंदिर आई हूं।” तभी एक पैप अंकिता से पूछता है कि हाथ में क्या हुआ लेकिन वह जवाब देने के बजाय गाड़ी में बैठ जाती हैं। इंटरनेट पर यूजर्स अंकिता के लुक की वजह से उन्हें घेर रहे हैं। ट्रोलर्स को अंकिता का शॉर्ट्स पहनकर मंदिर जाना रास नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, आपको शर्म आनी चाहिए मंदिर शॉर्ट्स पहनकर आई हैं।” दूसरे ने लिखा, “मंदिर आने के लिए कुछ और कपड़े नहीं मिले थे।” तीसरे ने लिखा, “कितनी ओवर एक्टिंग करती हो।”
चौथे ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए आपको शॉर्ट्स पहनकर मंदिर कौन जाता है।”, पांचवें ने लिखा, “जब तक बिग बॉस में थी तब तक सुशांत के नाम पर खूब सिंपैथी बटोरी अब भूल गई सब।” पिछले दिनों अंकिता एक डांस वीडियो की वजह से भी खूब ट्रॉल हो रही थीं। काम की बात करें तो अंकिता जल्द ही ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आने जा रही हैं। उनके साथ इस शो में विक्की भी नजर आने जा रहे हैं। इससे पहले अंकिता एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वतंत्र्य वीर सावरकर’ में नजर आई थीं।














