न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुषा से ब्रेकअप पर पहली बार बोले ‘हीरामंडी’ फेम जेसन, इधर-ताहा को गुड लुक्स का हुआ यह नुकसान

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 May 2024 1:21:18

2 News : अनुषा से ब्रेकअप पर पहली बार बोले ‘हीरामंडी’ फेम जेसन, इधर-ताहा को गुड लुक्स का हुआ यह नुकसान

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह भंसाली का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहला प्रोजेक्ट है। सीरीज को काफी तारीफ मिल रही है और इसका हर एक्टर लाइमलाइट में बना हुआ है। इसमें अभिनेता जेसन शाह (36) ने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को रोल निभाया है। जेसन की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें, तो उन्होंने वीजे से अभिनेत्री बनीं अनुषा दांडेकर को डेट किया था।

दोनों एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। हालांकि साल 2021 में उनका ब्रेकअप हो गया था। अब जेसन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। अनुषा फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर की साली हैं। जेसन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ इंटरव्यू में कहा की ब्रेकअप जल्दबाजी में किया गया था। मैंने वास्तव में इसके बारे में नहीं सोचा था। दूसरा पर्सन वास्तव में मुझे नहीं समझता था और मुझे लगा कि वह मुझे अपने दायरे में फिट करने की कोशिश कर रहा था और ऐसा होने वाला नहीं है, है ना?

आजकल रिश्ते खत्म हो जाते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति दूसरे की बात नहीं सुनता है और केवल वही कहने की कोशिश करता है, जो वे महसूस करते हैं। यह रिश्ते का दुखद हिस्सा है और रिश्ते की शुरुआत से ही यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि दूसरा व्यक्ति कैसा महसूस करता है, तभी रिश्ता लंबे समय तक चलेगा। जेसन से जब पूछा गया कि क्या वह किसी रिश्ते में हैं तो उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। अनुषा से ब्रेकअप के बाद मेरी जिंदगी में बड़ा आध्यात्मिक बदलाव आया, जिसने मुझे समझदार बना दिया। बता दें कि जेसन 'बिग बॉस' के 10वें सीजन, वेब सीरीज 'झांसी की रानी' और 'बैरिस्टर बाबू' में नजर आ चुके हैं।

heeramandi : the diamond bazaar,sanjay leela bhansali,jason shah,anusha dandekar,jason anusha,farhaan akhtar,taha shah badussha,taha shah good looks

‘हीरामंडी’ में एक्टिंग की बदौलत सुर्खियां बटोर रहे हैं एक्टर ताहा शाह बदुशा

‘हीरामंडी’ सीरीज में एक्टर ताहा शाह बदुशा (36) भी फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहे। तवायफ ‘मल्लिकाजान’ की बेटी ‘आलमजेब’ से इश्क और आजादी के लिए इंकलाब के बीच उलझे नवाब ‘ताजदार बलोच’ के किरदार में ताहा खूब जमे। ताहा ने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के साथ इंटरव्यू में कहा कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में 14 सालों से हूं और मुझे कुछ नहीं मिला। पिछले 5-6 सालों में मुझे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर 500-600 लाइक ही मिलते थे, लेकिन फिर अचानक कुछ हुआ।

मुझे लाखों में लाइक्स मिलने लगे। मेरा इंस्टाग्राम बज कर रहा है। हर 2-3 मिनट में मुझे एक मैसेज आता है। मैं ये कैमरे के सामने एक्सेप्ट कर चुका हूं कि कॉन्टेक्ट्स बनाने के लिए मैं पार्टीज में जाता था। मैं पिछले 6 सालों से कास्टिंग डायरेक्टर्स को कॉल कर रहा हूं और उन्होंने कभी मेरा फोन नहीं उठाया। मैं हर दिन 40 कॉल करता था। यश राज मिलने से पहले मैं एक दिन में 8 ऑडिशन के लिए जाता था। कई बार मैं ऑडिशन के लिए पैसे तक देता था, लगभग 4000-10000 रुपए।

मैं 3-4 बार धोखा भी खा चुका हूं, जब वे मुझसे पैसे ले लेते थे और अगले दिन पूरा ऑफिस गायब हो जाता था। मुझे कई बार रिजेक्शन से गुजरना पड़ा, क्योंकि वो कहते थे कि तुम कुछ ज्यादा ही अच्छे दिखते हो। वे कहते थे कि अगर तुम इतने अच्छे दिखोगे तो लीड एक्टर का क्या होगा। मुझे अपने गुड लुक्स की वजह से ना तो फिल्में मिलती थीं और ना ही ऑडिशन लिए जाते थे। वहीं कुछ को लगता था कि अगर आप बहुत अच्छे दिखते हैं तो आप एक्टिंग अच्छी नहीं करते होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष