न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : पाकिस्‍तान में इमरान खान ने खोला खजाना, 1.13 ट्रिल्‍यन रुपये का दिया पैकेज

इमरान सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने से सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 8:58:01

कोरोना वायरस : पाकिस्‍तान में इमरान खान ने खोला खजाना, 1.13 ट्रिल्‍यन रुपये का दिया पैकेज

पाकिस्‍तान (Pakistan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से 990 लोग संक्रमित हुए हैं और अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्‍तान का स‍िंध प्रांत सबसे ज्‍यादा प्रभावित है। यहां कोरोना संक्रमण के 410 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पंजाब में 296 और बलूचिस्‍तान में 110 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अब तक इस पूरे संकट से बहुत लापरवाही से निपटने के आरोपों का सामना कर रहे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस महामारी से निपटने के लिए खजाना खोल दिया है। इमरान खान ने मंगलवार को 1.13 ट्रिल्‍यन रुपये के वित्‍तीय पैकेज का ऐलान किया है। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री ने यह आर्थिक पैकेज कोरोना से जंग और अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को देखते हुए घोषित किया है इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 15 रुपये की भारी कमी भी की गई है। इमरान खान ने कहा कि इस पैकेज के तहत मजदूरों को 200 अरब डॉलर, 150 अरब रुपये ऐसे परिवारों को दिया जाएगा संकट में रहेंगे। इसके अलावा गरीब परिवारों को मिलने वाले भत्‍ते को 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर द‍िया गया है। इमरान सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने से सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।

कोरोना संकट से बिगड़ते हुए हालात को देखते हुए अब पूरे पाकिस्‍तान में सेना को तैनात किया गया है। इस बीच देश की खराब हालत को देखते हुए इमरान खान ने वर्ल्‍ड बैंक और कई अन्‍य देशों से कर्ज की गुहार लगाई। पाकिस्‍तान को कर्ज मिलने के बाद अब इमरान खान ने 1.13 ट्रिल्‍यन रुपये के वित्‍तीय पैकेज का ऐलान किया है।

संकट को देखते हुए 31 मार्च तक देश में सभी पैसेंजर ट्रेनें बद कर दी गई हैं। चीन और साउथ कोरिया के बाद अब पाकिस्तान कोरोना पॉजिटिव मरीज के कॉन्टैक्ट में आए लोगों को फोन के जरिए ट्रैक कर रहा है। इसके बाद उन्हें एसएमएस कर जानकारी दी जा रही है कि उनके कॉन्टैक्ट के किस व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका