न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : राहुल गांधी का मोदी पर हमला कहा - 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री 1 मिनट भी लोकसभा में नहीं आए

c उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक मिनट भी लोकसभा में नहीं आए। लोकसभा में राफेल ( Rafale Deal) पर चर्चा हो रही थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 3:35:09

राजस्थान : राहुल गांधी का मोदी पर हमला कहा - 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री 1 मिनट भी लोकसभा में नहीं आए

c उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक मिनट भी लोकसभा में नहीं आए। लोकसभा में राफेल ( Rafale Deal) पर चर्चा हो रही थी और पीएम मोदी पंजाब की एक यूनिवर्सिटी में भाग गए, उन्होंने एक महिला निर्मला सीतारमण से कहा कि आप मेरी रक्षा कीजिए, मैं खुद की रक्षा नहीं कर पा रहा हूं।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण की धज्जियां उड़ा दीं

जनता की अदालत में कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए, मोदी जी आप सामने आइए। कांग्रेस पार्टी अपनी बात रखेगी और आप अपनी रखिए। पीएम एक मिनट के लिए भी लोकसभा में नहीं आए। उन्होंने कहा कि मालिक जनता होती है, न भाजपा, न कांग्रेस, न पीएम और न ही सीएम मालिक हैं। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने ढाई घंटे भाषण दिया और हमने उनके भाषण की धज्जियां उड़ा दीं। नरेंद्र मोदी जी एक मिनट के लिए भी अपना चेहरा न दिखा पाए।

अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए दिला दिए

भ्रष्टाचार की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर को पीएम मोदी ने रात के ढाई बजे इसलिए हटा दिया, क्योंकि वे राफेल मुद्दे पर जांच शुरू करने वाले थे। पूरा देश जानता है कि उन्होंने राफेल डील में अनिल अंबानी को हिन्दुस्तान के युवाओं का 30 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। राफेल डील की जांच होनी चाहिए, जेपीसी बननी चाहिए। सरकार ने एचएएल को दूर करके अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए दिला दिए। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि अंबानी को कॉन्ट्रेक्ट दिलाने का फैसला नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री को ललकारते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ कर दिया। अब आपको पूरे हिन्दुस्तान का कर्जा माफ करना होगा। कांग्रेस पार्टी आपको छोड़ने वाली नहीं हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि हम आपको तब तक नहीं सोने देंगे, जब तक आप पूरे हिन्दुस्तान के किसानों का कर्जा माफ न कर दें।

दस दिनों में किसानों का कर्जा माफ

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'चुनाव से पहले हमने कहा था कि हमारा पहला कदम किसानों का लोन माफ करना होगा। भाषण में मैंने कहा था कि आप दस तक गिन लो और दस दिनों के भीतर कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ करके अपना वादा पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप (किसान) टमाटर, आलू उगाते हैं। आपके खेतों के पास ही मेगा फूड पार्क और फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे। सबसे पहले किसान की शक्ति को पहचानना होगा। इस चुनाव ने पीएम नरेंद्र मोदी को हिन्दुस्तान के किसानों की शक्ति दिखा दी। अब हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि भारत की सबसे बड़ी दौलत किसान हैं। वह पूरी दुनिया को भोजन दे सकता है।

थक गया है हिन्दुस्तान का युवा

हिन्दुस्तान के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं आपको डरने की जरूरत नहीं है। मेक इन चाइना होगा या मेक इन इंडिया होगा। मोदी जी ने पांच साल वादे किए, किसानों की कर्ज माफी का वादा किया। हमने दो दिनों में कर्ज माफी कर दी और मोदी जी साढ़े चार साल में नहीं कर पाए। जहां भी जाते हैं कि रोजगार की बात करते हैं। थक गया है हिन्दुस्तान का युवा। आपने नोटबंदी की, जीएसटी लाए। हिन्दुस्तान के छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया। बैंक का पूरा पैसा अनिल अंबानी और मित्रों को दे दिया, 15 लोगों का कर्जा माफ कर दिया। लेकिन किसानों, युवाओँ और छोटे कारोबारियों को क्या दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल