न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018 : बैंडमिंटन में भारत का गोल्ड और सिल्वर हुआ पक्का, सायना-सिंधु में होगी स्वार्णिम भिड़ंत

भारतीय बैडमिंटन की दो दिग्गज महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु के बीच यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल वर्ग के खिताब के लिए रविवार को स्वार्णिम भिड़ंत होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 11:53:50

CWG 2018 : बैंडमिंटन में भारत का गोल्ड और सिल्वर हुआ पक्का, सायना-सिंधु में होगी स्वार्णिम भिड़ंत

भारतीय बैडमिंटन की दो दिग्गज महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु के बीच यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के महिला एकल वर्ग के खिताब के लिए रविवार को स्वार्णिम भिड़ंत होगी। दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ यह तय हो गया कि बैडमिंटन में महिला एकल का स्वर्ण और रजत भारत के ही हिस्से आएगा।

सायना ने पहले सेमीफाइनल मैच स्कॉटलैंड की कस्र्टी गिल्मर को कड़े मुकाबले में 21-14, 18-21, 21-17 से मात दी। तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मैच में सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 21-18, 21-8 से शिकस्त दे सायना से खिताबी मुकाबला तय किया।

सायना ने पहले गेम की अच्छी शुरुआत की और 5-0 की बढ़त ले ली। गिल्मर ने वापसी की और स्कोर 4-5 कर लिया, लेकिन इसके बाद वह पूरे गेम में सायना से पीछे ही रहीं।

सायना ने दूसरे गेम में भी अच्छी शुरुआत की और 5-1 की बढ़त ले ली। गिल्मर ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अंकों के अंतर को पाटना शुरू किया। वो सफल रहीं और दूसरा गेम जीत मैच को तीसरे गेम में ले गईं।

लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना के लिए यह गेम एक तरफा रहा। सायना ने 9-3 की बढ़त ली जिसे कायम रखते हुए तीसरा गेम जीत फाइनल में जगह बनाई।

वर्ल्ड नंबर-3 सिंधु ने मिशेल को 21-18, 21-8 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई। यह मैच 36 मिनट तक चला।

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में 7-4 की बढ़त ले ली। हालांकि मिशेल ने वापसी करते हुए स्कोर 10-10 कर लिया। सिंधु ने ब्रेक के बाद अपने अंकों में इजाफा करते हुए स्कोर 14-11 तक पहुंचा दिया और फिर 21-18 से गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधु ने एकतरफा खेल दिखाया और 5-1 की बढ़त ले ली। ब्रेक में वो 11-4 की बढ़त के साथ गईं। यहां से इस दिग्गज खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 21-8 से गेम अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता