न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पत्नी ने ही दी थी पति के नाम की सुपारी, बरामद हुआ कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जहां एक पत्नी ने अपने पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जब सच्चाई सामने आई तो पता चला कि पत्नी ने ही पति के नाम की सुपारी दी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 7:04:59

उत्तरप्रदेश : पत्नी ने ही दी थी पति के नाम की सुपारी, बरामद हुआ कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल

कई बार ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिसमें असलियत आसानी से नहीं दिख पाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जहां एक पत्नी ने अपने पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जब सच्चाई सामने आई तो पता चला कि पत्नी ने ही पति के नाम की सुपारी दी थी। यह मामला थाना नारखी क्षेत्र क हैं जहां पुलिस ने सोमवार की सुबह एक कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद किया। कॉलेज प्रवक्ता की हत्या बरेली में हुई थी, उनका शव यहां लाकर खेत में दफन किया गया था। आरोप उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर है, जिन्होंने सुपारी शूटर से हत्या कराई थी।

थाना नारखी क्षेत्र के गांव भीतरी निवासी अवधेश बरेली जिले के संघोडा इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता थे। अवधेश की शादी 10 साल पहले नारखी के गांव खेरिया निवासी विनीता से हुई थी। आरोप है कि विनाता ने अपने भाई और पिता की मदद से शूटर शेर सिंह उर्फ चीकू को पांच लाख रुपये देकर अवधेश की हत्या कराई थी। 12 अक्तूबर को बरेली में अवधेश के आवास पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद शूटर ने बरेली से शव यहां लाकर खेत में दफन कर दिया।

पत्नी ने ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

उधर, अवधेश की पत्नी ने ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बरेली में दर्ज करा दी थी। इस संबंध में बरेली पुलिस अवधेश के घरवालों और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान अवधेश के भाई ने उनकी पत्नी पर ही हत्या का शक जताया। इस पर बरेली पुलिस ने थाना नारखी पुलिस को सूचना दी। यहां की पुलिस ने शक के आधार पर सुपारी शूटर शेर सिंह को उठा लिया।

पुलिस ने सुपारी शूटर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अवधेश की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सुपारी शूटर की निशानदेही पर सोमवार की सुबह अवधेश का कंकाल खेत से बरामद कर लिया। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक अवधेश की पत्नी और ससुरालवाले फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हत्या का कारण पति और पत्नी के बीच विवाद है। यह भी बताया गया है कि पत्नी की मंशा पति की हत्या करके उसके स्थान पर नौकरी हासिल करने की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप