न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर : 103 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, सिर्फ 6 दिनों में हुईं ठीक

चीन के वुहान शहर में एक 103 साल की बुजुर्ग महिला इस खतरनाक वायरस को मात देकर सिर्फ 6 दिनों में ठीक होकर घर चली गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 6:01:40

अच्छी खबर : 103 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, सिर्फ 6 दिनों में हुईं ठीक

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने जहां एक ओर पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। चीन में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 80,793 मामले दर्ज किए गए जबकि 3,169 लोगों को जान गंवानी पड़ी। वहीं, दुनियाभर के करीब 107 देशों में फैले संक्रमण से अब तक 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,24,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं इन सबके बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। चीन के वुहान शहर में एक 103 साल की बुजुर्ग महिला इस खतरनाक वायरस को मात देकर सिर्फ 6 दिनों में ठीक होकर घर चली गई है।

कोरोना वायरस का खौफ, टॉयलेट पेपर को लेकर महिलाओं के बीच हुई हाथापाई, बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

103 साल की झांग गुआंगफेंग में जैसे ही संक्रमण के लक्षण देखे गए उन्हें तुरंत वुहान के एक हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया। जहां पर नियमित उपचार से वो जल्द ही ठीक भी हो गई। झांग का इलाज कर रहे डॉक्टर जेंग युलान ने बताया कि उनमें कोई गम्भीर लक्षण नहीं देखने को मिले जिसके चलते वो जल्द ही ठीक हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि यह संक्रमण बुजुर्ग लोगों में ज्यादा फैल रहा है क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम काफी वीक होता है और इसी कारण उन्हें रिकवर होने में भी काफी समय लगता है।

कोरोना से बौखलाया पोल्ट्री फार्म का मालिक, जिंदा गाड़ दीं 6000 मुर्गियां, वीडियो वायरल

बता दे, चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को कोरोना वायरस के 'सबसे बुरे' दौर के गुजर जाने की घोषणा कर दी है। हेल्थ कमीशन के प्रमुख मी फेंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब सब कंट्रोल में है और घबराने की ज़रूरत नहीं है। चीन ने ये घोषणा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के कोरोना वायरस संक्रमण को एक महामारी घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों के बाद की है।

आपको बता दे, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित 73 मामले सामने आए है। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोकसभा में बताया कि कोरोना ने अब तक 12 राज्यों को अपने चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में आए हैं। यहां 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद में महाराष्ट्र में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी 10 कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में 6 मामलों की पुष्टि हुई है।

कोरोना के कहर से दुनिया के ये शहर हुए वीरान, तस्वीरें

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका