न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसूद के मुद्दे पर माना, NSG में भारत की एंट्री पर चीन ने फिर लगाया अड़ंगा

चीन खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के मुद्दे पर तो मान गया, लेकिन न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में (NSG) भारत को शामिल करने पर अड़ंगा बरकरार रखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 8:22:41

मसूद के मुद्दे पर माना, NSG में भारत की एंट्री पर चीन ने फिर लगाया अड़ंगा

चीन खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के मुद्दे पर तो मान गया, लेकिन न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में (NSG) भारत को शामिल करने पर अड़ंगा बरकरार रखा। चीन ने शुक्रवार को कहा कि भारत की न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में प्रवेश को लेकर तब तक चर्चा नहीं हो सकती, जब तक समूह में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के गैर सदस्य देशों की भागीदारी को लेकर स्पष्ट योजना तैयार नहीं की जाती। भारत ने मई 2016 में एनएसजी की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, जिसका चीन शुरू से ही विरोध कर रहा है। भारत के साथ ही पाकिस्तान ने भी एनएसजी की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। चीन का कहना है कि एनएसजी में सिर्फ उन्हीं देशों को शामिल किया जाएगा, जिन देशों ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) में हस्ताक्षर किया है। भारत ने अब परमाणु अप्रसार संधि में हस्ताक्षर नहीं किया है।

आपको बता दें कि चीन समेत 48 देश एनएसजी के सदस्य हैं। यह समूह वैश्विक स्तर पर असैन्य कार्यों के लिए परमाणु सामग्री और तकनीक के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करता है। एनएसजी का गठन भारत द्वारा साल 1974 में परमाणु परीक्षण किए जाने के विरोध में हुआ था।

जब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग से पूछा गया कि यह सहमति कब तक बन पाएगी, तो उन्होंने समय सीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मसले पर विस्तार से चर्चा करने की जरूरत है। लिहाजा वो इसको लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं।

जब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कांग से पूछा गया कि क्या भारत के एनएसजी में शामिल किए जाने को लेकर चीन के रुख में बदलाव आया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कजाख्तान के अस्ताना में चल रही एनएसजी की बैठक में भारत को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। जब तक परमाणु अप्रसार संधि में हस्ताक्षर नहीं करने वाले देशों को लेकर किसी योजना पर सहमति नहीं बन जाती है, तब तक एनएसजी में दूसरे देशों को शामिल करने को लेकर चर्चा नहीं होगी।

इस दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कांग ने कहा कि चीन भारत के एनएसजी में प्रवेश पर अड़ंगा नहीं लगा रहा है। चीन तो सिर्फ एनएसजी के नियमों और प्रक्रियाओं के पालन की बात कह रहा है। उन्होंने कहा, 'चीन भारत ही नहीं, बल्कि किसी भी देश के एनएसजी में शामिल किए जाने पर अड़ंगा नहीं लगा रहा है। एनएसजी की प्रक्रिया और नियम हैं, जिनके मुताबिक सदस्य देश फैसला लेते हैं। मुझको लगता है कि अस्ताना में एनएसजी की बैठक चल रही है और इसमें गैर परमाणु अप्रसार संधि वाले देशों, राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर चर्चा होगी।'

जब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से कहा गया कि एनएसजी के ज्यादातर सदस्य भारत को शामिल करने का समर्थन कर रहे हैं, जबकि चीन लगातार अड़ंगा लगा रहा है, तो इस पर उन्होंने कहा, 'यह नहीं कहा जा सकता कि चीन एनएसजी में भारत के प्रवेश में अड़ंगा लगा रहा है। हालांकि मैं निश्चित रूप से यह कहूंगा कि एनएसजी एक बहुपक्षीय गैर परमाणु अप्रसार मैकैनिजम है, जिसके अपने नियम और प्रक्रिया हैं। सभी सदस्य देशों को एनएसजी के नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला आम सहमति से लिया जाना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत