न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमले पर बोले सिद्धू- यह घटना कायरतापूर्ण है, आतंकवाद का न कोई देश, न कोई जात और न कोई मजहब है

पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने जम्‍मू कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 2:03:21

पुलवामा हमले पर बोले सिद्धू- यह घटना कायरतापूर्ण है, आतंकवाद का न कोई देश, न कोई जात और न कोई मजहब है

पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने जम्‍मू कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर कड़ी निंदा की है। चंडीगढ़ में जब पत्रकारों ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) से पूछा कि पाकिस्तान (Pakistan) की इस हरकत पर आपका क्या कहना है? तो नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा कि जो घटना हुई है, वह कायरतापूर्ण है। उसकी वह निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता। उनकी कोई जात नहीं होती। सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कार्यवाही करार दिया और इस घटना की निंदा की। उन्‍होंने कहा कि जो भी लोग इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। हालांकि इस हमले की वजह से करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और खुलने पर कोई असर पड़ सकता है के सवाल को सिद्धू टाल गए। सिद्धू बोले कि क्या इससे ज्यादा कुछ बोलना जरूरी है? गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के एक फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए।

attack on crpf,jammu kashmirterror attack martyrs of pulwama,siddhu in pakistan,punjab cabinet minister navjot singh siddhu

वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश एक साथ है। उन्होंने कहा कि देश को कोई शक्ति नहीं तोड़ सकती है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने देश को आश्वासन दिया कि हम सरकार और सुरक्षाबलों के साथ है। हम इस हमले पर राजनीति नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि ये हमला हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला है। आतंकी हमले के खिलाफ हम सरकार के हर कदम का समर्थन करते है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पर हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस हमले से हमारे दिल को चोट पहुंची है। आतंकियों को पता होना चाहिए हम ऐसे हमलों को नहीं भूलते हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज शोक का दिन है। हमारे देश ने 40 से ज्यादा जवानों को खो दिया। हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी यह है कि हम उन परिवारों के साथ खड़े हों। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जवानों और उनके परिवार के साथ है।

attack on crpf,jammu kashmirterror attack martyrs of pulwama,siddhu in pakistan,punjab cabinet minister navjot singh siddhu

वही इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमले के बाद जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो भी स्वाभाविक हैं। हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है। मुझे पूरा भरोसा है कि देश भक्ति के रंग में रंगे लोग, सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे। साथ ही आतंक के लिए हमारी लड़ाई और तेज हो सके। मैं आतंकी संगठनों को और उनके सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। बहुत बड़ी कीमत उनको चुकानी पड़ेगी। मैं देश को भरोसा देता हूं, हमले के पीछे जो ताकतें हैं, इस हमले के पीछे जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि समय बड़ी आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे हमारे पड़ोसी देश को ये भी लगता है कि वो ऐसी तबाही मचाकर, भारत को बदहाल कर सकता है। उसके ये मंसूबे भी कभी पूरे नहीं होंगे।130 करोड़ हिंदुस्तानी ऐसी हर साजिश, ऐसे हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर ये समझता है कि जिस तरह के कृत्य वो कर रहा है, जिस तरह की साजिशें रच रहा है, उससे भारत में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वो बहुत बड़ी भूल कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं, उनके परिवारों के साथ हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश के आतंकवादी ने विस्फोटकों से भरी कार से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी। ये साल 2016 में हुए उरी हमले के बाद सबसे भीषण आतंकवादी हमला है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी