न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CBI VS ममता बनर्जी : शिवसेना का PM मोदी पर हमला, 'आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रची गई एक सोची समझी साजिश'

ममता बनर्जी सरकार और सीबीआई के बीच उठे विवाद पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिये नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 3:59:42

CBI VS ममता बनर्जी : शिवसेना का PM मोदी पर हमला, 'आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रची गई एक सोची समझी साजिश'

ममता बनर्जी सरकार और सीबीआई (CBI) के बीच उठे विवाद पर शिवसेना (Shivsena) ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिये नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह आगामी लोकसभा चुनाव में फायदा पाने के लिए रची गई एक सोची समझी साजिश थी। शिवसेना ने कहा कोलकाता में जो कुछ भी हो रहा है उससे 'लोकतंत्र को खतरा' है। शिवसेना ने कहा कि कोलकाता पुलिस प्रमुख के खिलाफ केंद्र दो महीने पहले भी कार्रवाई कर सकता था और सीबीआई भी उनके घर पर पूछताछ के लिए पहुंचने से पहले उचित ढंग से समन भेज सकती थी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा, ‘शारदा चिटफंड घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए लेकिन सीबीआई ‘चिट इंडिया’ मामले को कैसे देखती है..जो कि पिछले साढ़े चार साल से चल रहा है।’ अपने विचारों पर विस्तृत जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर कोलकाता में जारी संकट पर ध्यान देना चाहिए ना कि एक भाजपा नेता की तरह। शिवसेना ने साथ ही दावा किया कि बीजेपी को इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर भारत से महाराष्ट्र तक (पश्चिम भारत तक) 100 सीटों का नुकसान होगा।

cbi vs mamta banerjee,chief minister of west bengal,shiv sena,pm narendra modi,uddhav thackeray,lok sabha elections 2019,chit fund scam

बता दे, चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ करने की सीबीआई की कोशिश के खिलाफ रविवार से धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि संविधान और देश की रक्षा के लिए वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगी और इसके लिए वह कोई भी परिणाम भुगतने को तैयार हैं। सीबीआई-कोलकाता पुलिस आयुक्त मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता बनर्जी ने कहा, यह हमारी नैतिक जीत है। इस बीच कोलकाता में ममता बनर्जी के धरने का तीसरा दिन जारी है और अभी इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं कि ममता बनर्जी कब धरना खत्म करेंगी। ममता बनर्जी ने सीबीआई की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है और उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। धरनास्थल से ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह देश बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर देंगी, मगर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगी।

- इस देश में कोई बिग बॉस नहीं है। यहां केवल जनता ही बिग बॉस है। केवल लोकतंत्र ही इस देश का बड़ा मालिक है।
- सीबीआई का अपना कोर्ट है। कितने लोगों को न्याय मिलता है। मैं सिर्फ राजीव कुमार के लिए नहीं लड़ रही हूं, मैं करोड़ों लोगों के लिए लड़ रही हूं।
- यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपना धरना जारी रखेंगी, इस पर उन्होंने कहा कि "मैं जल्दबाज़ी में फैसला नहीं करूंगी। मुझे अपने लोगों से सलाह लेने दें। इतने सारे नेता आ रहे हैं। आज नायडू आ रहे हैं। हम अकेले नहीं लड़ रहे हैं। मुझे परामर्श लेने दीजिए उसके बाद बताऊंगी।
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता ने कहा कि "यह मेरी जीत नहीं है। यह संविधान की जीत है। यह भारत की जीत है।
- हमारा आंदोलन लोगों का आंदोलन है। मैंने बहुत समय तक अन्याय को पचाया। मेरा दिल अन्याय पर रो रहा था।
- सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के आरोपों को खारिज कर दिया गया। आपसी जगह पर सहमति बनानी होगी। राजीव कुमार की गिरफ्तारी से इनकार किया गया है।
- आज लोकतंत्र की जीत है, भारत की जीत है, लोगों की जीत है।
- योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर को जमीन पर नहीं उतरने देने के आरोप पर ममता ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है।
- मोदी हटो, देश बचाओ- हम सभी राजनीतिक दलों के साथ लड़ाई लड़ेंगे। सभी लोगों को प्रधानमंत्री बनने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
- पीएम मोदी ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।
- योगी आदित्यनाथ पहले यूपी को संभालें। वहां, इतने लोग मारे गए हैं, यहां तक ​​कि पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।
- धरने को लेकर सभी से चर्चा करेंगे फिर देखेंगे कि जारी रहेगा या नहीं।
- मैं देश को बचाने के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान करने को तैयार हूं, मगर अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल