न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब सरकार ने बदला अपना फैसला, शनिवार को शाम 5 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, रविवार को रहेगा पूरा बंद

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीकेंड और पब्लिक हॉली डे पर सम्पूर्ण बंद वाले फैसले को बदल दिया है। इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 9:21:28

पंजाब सरकार ने बदला अपना फैसला, शनिवार को शाम 5 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, रविवार को रहेगा पूरा बंद

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीकेंड और पब्लिक हॉली डे पर सम्पूर्ण बंद वाले फैसले को बदल दिया है। इसके लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने माहिरों की कमेटी से सलाह करने के बाद यह गाइडलाइंस जारी की। इसके तहत अंतर जिला (इंटर डिस्ट्रिक्ट) यातायात पर पाबंदी लगाने के साथ ही केवल ई-पास धारकों को ही आने-जाने की आज्ञा होगी। इसके साथ ही शनिवार को शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी जबकि रविवार को जरूरत के सामान वाली दुकानों के अलावा बाकि सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, रेस्तरां और शराब की दुकानें 8 बजे तक खुलेंगे, रेस्तरां में सिर्फ होम डिलीवरी ही हाेगी।

नई गाइडलाइंस के अनुसार रविवार को सिर्फ उन्हीं लोगों को कहीं आने-जाने दिया जाएगा, जिनके पास ई-पास होगा। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयां भी पहले की तरह खुली रहेंगी। इसके अलावा शादी के लिए 50 लोगों तक ई-पास जारी होगा।

ये हैं नई गाइडलाइंस

- जरूरी चीजों और सेवाओं से जुड़ी दुकानें सभी दिन शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी।
- रेस्तरां और शराब के दुकानें सभी सातों दिन रात 8 बजे तक खुली रहेंगी।
- अन्य दुकानें व शाॅपिंग माॅल रविवार को बंद रहेंगे और शनिवार को शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी।
- अंतर जिला यातायात के लिए ई-पास जरूरी होगा। ई-पास केवल जरूरी कामों के लिए ही जारी होगा, मेडिकल इमरजेंसी में पास की जरूरत नहीं होगी।
- विवाह समारोह के लिए भी ई-पास की जरूरत होगी। यह केवल 50 मेहमानों को जारी किया जाएगा।
- जिले के डीसी हफ्ते में किसी भी दिन गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें बंद करवा सकते हैं।

बिना लक्षण या कम लक्षण वाले मरीज घर में होंगे क्वारंटीन


शुक्रवार को पंजाब सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, अब कोरोना के बिना लक्षण या कम लक्षण वाले सभी मरीजों को अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उनके घरों में ही एकांतवास में रखा जाएगा। ऐसे मरीजों को सरकार की तरफ से तय की गई शर्तों व नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नरों व सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर कहा गया है कि ऐसे मरीजों को सरकार द्वारा जारी अंडरटेकिंग देनी होगी।

मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत मेडिकल सहूलियत लेनी होगी। एकांतवास में 17 दिन रहने के बाद अगर 10 दिन में बुखार या कोई अन्य लक्षण दिखाई नहीं देता तो मरीज को ठीक मान लिया जाएगा और मरीज को कोई टेस्ट कराने की भी जरूरत नहीं होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी मरीज के पास घर में एकांतवास की सुविधा नहीं है तो वह कोविड देखभाल केंद्र में जा सकता है।

पीएम करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात

देश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। बताया जाता है कि इस बातचीत के बाद केंद्र सरकार कोरोना के रोकथाम के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकती है। पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात करेंगे। 16 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी बातचीत होगी जबकि 17 जून को केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री या फिर उप-राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका