न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019: ‘बेदाग नेतृत्व और अपराजेय रिकॉर्ड’ के साथ भाजपा कार्यकर्ता सिर ऊंचा करके जनता के बीच जाएं : अमित शाह

शुक्रवार को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ‘बेदाग नेतृत्व और अपराजेय रिकॉर्ड’ के साथ भाजपा कार्यकर्ता सिर ऊंचा करके जनता के बीच जाएं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 8:51:09

लोकसभा चुनाव 2019: ‘बेदाग नेतृत्व और अपराजेय रिकॉर्ड’ के साथ भाजपा कार्यकर्ता सिर ऊंचा करके जनता के बीच जाएं : अमित शाह

शुक्रवार को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ‘बेदाग नेतृत्व और अपराजेय रिकॉर्ड’ के साथ भाजपा कार्यकर्ता सिर ऊंचा करके जनता के बीच जाएं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कुछ महीने से देखा जा रहा है कि विपक्ष आरोप लगा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेदाग सरकार चली। अब उन्हें (कांग्रेस को) लगता है कि पांच साल पूरे होने को हैं और एक भी आरोप नहीं, ऐसे में आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में हर रक्षा सौदे में दलाली हुई, अब मिशेल मामा पकड़े गए हैं तो वो पसीना-पसीना हो रहे हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय से जो स्वयं जमानत पर हैं, जिन पर इनकम टैक्स का 600 करोड़ रुपए बकाया हो, ऐसे लोग मोदी जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। जनता की सूझबूझ बहुत ज्यादा है। मोदी जी का प्रामाणिक जीवन और निष्कलंक चरित्र जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब देश में कांग्रेस बनाम अन्य हुआ करता था, आज मोदी बनाम अन्य सभी हो गया है। शाह ने अपने संबोधन में सरकार की जनकल्याण योजनाओं और आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के मोर्चे पर किए प्रयासों का जिक्र किया और कार्यकर्ताओं से इन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शाह ने कहा कि 2014 के चुनाव में हम इन दलों को पराजित कर चुके हैं और आगे भी इन्हें पराजित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीट 73 से बढ़कर 74 सीटें होगी, यह 72 नहीं होगी। अमित शाह ने कहा कि 2019 में भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में 6 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थी और 2019 में 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव दिन दोगुनी गति से बढ़ा है।

amit shah,bjp,national council meeting,pm modi,ramlila ground

राफेल सौदा मामले के संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी बिना सबूत के आरोप लगा रहे हैं, जनता उनके कोरे आरोपों को नहीं मानती। उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी के संदर्भ में कहा कि 'मां-बेटे दोनों जमानत पर बाहर हैं'। शाह ने कहा कि ऐसे लोगों को समझाना चाहिए कि जनता की सूझबूझ बहुत ज्यादा है। मोदी का प्रामाणिक जीवन और निष्कलंक चरित्र जनता के सामने है। पांच साल तक मोदी ने भ्रष्टाचार पर नकेल डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, हमारी सरकार में किसी की भागीदारी नहीं है। चौकीदार सभी चोरों को पकड़ेगा। बस समय की बात है।

राफेल सौदे से जुड़े आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में जवाब दे चुकी है, एक एक विषय स्पष्ट हो गया है। उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुना दिया है और कहा कि राफेल मामले में कुछ गलत नहीं है। शाह ने कहा कि ऐसे में वे (राहुल) चार पीढ़ियों के भ्रष्टाचार का हिसाब करें। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 1974 से 2018 तक जनता के बीच नरेन्द्र मोदी निष्कलंक चरित्र जनता के सामने है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘एक अजेय योद्धा आपका नेतृत्व कर रहा है। 1987 के बाद से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भी परायज नहीं हुई। ऐसे में सीना तानकर जनता के बीच जाएं क्योंकि नरेन्द्र मोदी ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे उनका सिर नीचा हो।’

बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है। दो विचारधाराएं आमने सामने खड़ी हैं। 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसलिए मैं मानता हूं कि इसे जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।’

बैंक कर्ज के चूककर्ताओं के देश से फरार होने के बारे में विपक्ष के आरोपों के संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या इन सबको कर्ज कांग्रेस के शासन में दिए गए, लेकिन तब उनको भागने की जरूरत नहीं हुई। लेकिन जब चौकीदार सत्ता में आया तो इन्हें डर पैदा हुआ और वो बाहर भागे। इन सब चोरों को चौकीदार ही पकड़ कर लाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि असम मे सर्वानंद सोनोवाल की सरकार बनी और सरकार बनते ही एनआरसी की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय नागरिक पंजी। (एनआरसी) देश में घुसपैठियों को चिन्हित करने की व्यवस्था है। अकेले असम मे 40 लाख प्रथम दृष्टया घुसपैठिये चिन्हित किए गए।

शाह ने कहा कि जब अखबार में आंकड़ा आया, वे राज्यसभा में पहुंचे, तब वहां देखा कि राहुल गांधी व उनके सहयोगियों ने हाय तौबा मचाई थी कि ये 'कहां जायेंगे, कहां रहेंगे, क्या खायेंगे।'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चाहती है जल्द से जल्द उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इसमें कोई दुविधा नहीं हैं। हम प्रयास कर रहे है कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस की जल्द से जल्द सुनवाई हो लेकिन कांग्रेस इसमें भी रोड़े अटकाने का काम कर रही है।

राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण को संसद की मंजूरी और छोटे कारोबारियों व मध्यम उद्योगों को जीएसटी छूट के फैसले के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया,

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन लाल खुराना, अनंत कुमार समेत कई अन्य लोगों के निधन पर शोक प्रकट किया गया।

महागठबंधन की संभावनाओं को भी खारिज करते हुए अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के पास फिलहाल नेतृत्व की कमी है। सभी विपक्षी पार्टियां अगर एक साथ आ रही हैं तो उसका एक कारण उनके निजी स्वार्थ हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष जिस महागठबंधन की बात कर रहा है उसका देश भर में कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदी जी को हराना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली है। राम मंदिर को लेकर पार्टी के रुख पर बात करते हुए शाह ने कहा कि अयोध्या में हम जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण कराने जा रहे हैं। शाह ने कहा कि भाजपा चाहती है जल्द से जल्द उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इसमें कोई दुविधा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत