न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में हड़कंप, जहानाबाद में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया, हाई अलर्ट जारी

बिहार (Bihar) में मुंगेर और बांका के बाद अब जहानाबाद जिले में भी बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैल गया है। जहानाबाद जिले में एक मृत कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 7:58:03

बिहार में हड़कंप, जहानाबाद में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया, हाई अलर्ट जारी

बिहार (Bihar) में मुंगेर और बांका के बाद अब जहानाबाद जिले में भी बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैल गया है। जहानाबाद जिले में एक मृत कौवे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जहानाबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि एक फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में कई कौवे मृत पाए गए थे जिनमें से दो मृत कौवों के नमूनों को जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजा गया था और बर्ड फ्लू के वायरस एच5एन1 पाए जाने की पुष्टि हुई है।

जहानाबाद में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग को सभी पोल्ट्री फार्म से मुर्गों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है। शहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है जहां किसी भी संभावित रोगी की जांच के लिए नमूना जमा करने के लिए एक टीम बनाई गई है।

राजधानी पटना, मुंगेर, मुजफ्फरपुर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैलने की जानकारी मिलने के बाद मुंगेर और पटना जिला में सैकड़ों मुर्गियों को मार दिया गया था। पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के कारण कुछ मोरों की मौत के बाद से पिछले साल 25 दिसंबर के बाद से वहां प्रवेश बंद है। संजय गांधी जैविक उद्यान में एच5एन1 वायरस के कारण छह मोरों की मौत हो चुकी है।

bird flu,bihar,jahanabad,munger,patna,symptoms of bird flu,what is bird flu

क्या है बर्ड फ्लू?

एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस बर्ड फ्लू के नाम से पॉपुलर है। इस खतरनाक वायरस का संक्रमण इंसानों और पक्षियों को अधिक प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, गीस और बत्तख की प्रजाति जैसे पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे इंसान और पक्षियों की मौत तक हो सकती है।


बर्ड फ्लू के लक्षण

- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द रहना
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्‍त उल्‍टी-उल्‍टी सा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस ना आना, निमोनिया होना
- आंख में कंजंक्टिवाइटिस

bird flu,bihar,jahanabad,munger,patna,symptoms of bird flu,what is bird flu

बरतें सावधानियां

मरे हुए पक्षियों से दूर रहें अगर आपके आस-पास किसी पक्षी की मौत हो जाती है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज ना खाएं जहां से नॉनवेज खरीदें वहां सफाई का पूरा ध्‍यान रखें कोशिश करें कि मास्‍क पहनकर बाहर निकलें

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल