न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने की टाइमिंग पर बेटे तेज ने उठाए सवाल, बोले- नागरिकता संशोधन बिल पिता की भावना और विचारधारा के ख़िलाफ़

मशहूर गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) को मरणोपरांत दिए गए देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) पर अब विवाद खड़ा होता दिख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 8:27:54

भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने की टाइमिंग पर बेटे तेज ने उठाए सवाल, बोले- नागरिकता संशोधन बिल पिता की भावना और विचारधारा के ख़िलाफ़

मशहूर गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) को मरणोपरांत दिए गए देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) पर अब विवाद खड़ा होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) के बेटे तेज हजारिका (Tej Hazarika) ने पिता को दिए गए भारत रत्न को लेने से इनकार कर दिया है। उधर भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) के भाई समर हजारिका और भाभी मनीषा हजारिका का साफ मत था कि भारत रत्न का अपमान नहीं करना चाहिए। दिग्गज संगीतकार भूपेन हजारिका के बेटे ने सोमवार को नागरिक संशोधन बिल 2016 को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है और अपने पिता को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला बस लोकप्रियता का फायदा उठाने का सस्ता तरीका है। दरअसल, भूपेन हज़ारिका (Bhupen Hazarika) के बेटे तेज़ हज़ारिका भी नागरिक संशोधन बिल से बेहद नाराज़ हैं। उन्होंने कहा कि ये बिल उनके पिता भूपेन हज़ारिका (Bhupen Hazarika) की भावना और विचारधारा के ख़िलाफ़ है। अमेरिका में रह हे तेज हजारिका ने एक बयान में कहा कि वह दुखी हैं कि केंद्र ने ऐसे "दर्दनाक रूप से अलोकप्रिय" विधेयक पारित करने की योजना बनाई जो उनके पिता की मान्यताओं और भावनाओं के खिलाफ हैं।

bhupen hazarika,tej hazarika,bhupen hazarika bharat ratna,bharat ratna,citizenship bill,citizenship amendment bill,cab 2019,narendra modi,bjp,assam,tej hazarika,citizenship amendment bill,assam north east

तेज हजारिका ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए स्थिति साफ की है। उन्होंने लिखा, 'कई पत्रकार मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं अपने पिता को दिए गए भारत रत्न को स्वीकार करूंगा या नहीं? उन्हें बता दूं कि मुझे अभी तक इसको लेकर कोई निमंत्रण नहीं मिला है, तो अस्वीकार करने जैसा कुछ है ही नहीं अभी। दूसरी बात, केंद्र सरकार ने इस सम्मान को देने में जिस तरह की जल्दबाजी दिखाई है और जो समय चुना है वह और कुछ नहीं बस लोकप्रियता का फायदा उठाने का सस्ता तरीका है।' दरअसल, नागरिकता संशोधन बिल 2016 आज यानी मंगलवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिल पेश करेंगे। ये बिल पहले ही लोकसभा में पास हो चुका है। राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं होने की वजह से बिल पास कराना आसान नहीं होगा। नॉर्थ ईस्ट में इस बिल का ज़ोरदार विरोध हो रहा है।

हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ से खास बातचीत में तेज ने बताया, 'मैंने भारत रत्न देने को 'चीप थ्रिल' नहीं करार दिया है, बल्कि यह जिस समय दिया जा रहा है, उस पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे समय में जब पूर्वोत्तर के लोग नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में सड़कों पर है, उनके 'हीरो' को भारत रत्न देना सवाल खड़े करता है।'

बता दें कि भूपेन हजारिका को इस साल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और नानाजी देशमुख के साथ भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई। भारत रत्न देश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित नागरिक अवार्ड है। साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे ब्रिज का नाम भी भूपेन हजारिका के नाम पर रखा, जो असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर 9.15 किलोमीटर लंबा है।

bhupen hazarika,tej hazarika,bhupen hazarika bharat ratna,bharat ratna,citizenship bill,citizenship amendment bill,cab 2019,narendra modi,bjp,assam,tej hazarika,citizenship amendment bill,assam north east

'नागरिकता विधेयक वापस होगा, तभी लूंगा पिता का भारत रत्न'

तेज ने साफ किया कि वह अपने पिता को दिया गया भारत रत्न तभी लेंगे जब केंद्र सरकार नागरिकता (संशोधन) विधेयक को वापस लेगी। यह बिल मंगलवार को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। हालांकि परिवार इस पर एकमत नहीं है। भूपेन हजारिका के भाई समर हजारिका ने कहा, 'यह उनका (तेज का) निर्णय है, मेरा नहीं। खैर मुझे लगता है कि उन्हें भारत रत्न लेना चाहिए। वैसे भी इसमें बहुत देर हो चुकी है।'

क्या है नागरिकता संशोधन बिल 2016

नागरिकता संशोधन विधेयक, 2016 को ‘नागरिकता अधिनियम' 1955 में बदलाव के लिए लाया गया है। मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल को लोक सभा में पास करा लिया है। इसके प्रावधान के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में सताए गए वैसे हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई को भारत में छह साल रहने के बाद नागरिकता दी जा सकती है जो 31 दिसंबर 2014 के पहले भारत आ गए थे। यानी इसके लिए उनके निवास काल को 11 वर्ष से घटाकर छह वर्ष कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब ये शरणार्थी 6 साल बाद ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बीजेपी की जो भी समझ रही हो मगर असम के लोग सभी अवैध बांग्लादेशी के ख़िलाफ़ हैं। हिन्दू और मुस्लिम दोनों के। मगर यह बिल अगर कानून बना तो हिन्दू बांग्लादेशी को नागरिकता मिल जाएगी। इस कारण नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा जैसे कई राज्यों में अलग-अलग समाजों के संगठन आशंकित हो गए हैं और विरोध करने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

कौन थे भूपेन हजारिका?

भूपेन हजारिका पूर्वोत्तर राज्य असम से ताल्लुक रखते थे। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा भूपेन हजारिका ने हिंदी, बंगला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने फिल्म 'गांधी टु हिटलर' में महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन' गाया था। उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। 8 सितंबर 1926 में भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम के सदिया में जन्मे हजारिका ने अपना पहला गाना 10 साल की उम्र में गाया था। उनका निधन 5 नवंबर 2011 को हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल