न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एग्जिट पोल में बीजेपी की हार से घबराया शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंक की गिरावट

एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार की आशंका से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 12:33:20

एग्जिट पोल में बीजेपी की हार से घबराया शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंक की गिरावट

एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार की आशंका से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। सोमवार बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स में करीब 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और 1500 कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं. वहीं, 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 200 अंक गिरकर 10,513 के स्‍तर पर है. एग्जिट पोल के रुझानों और रुपये की कमजोरी के चलते बाजार में बिकवाली शुरुआत से ही हावी रही। स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 468.59 अंकों की जबर्दस्त गिरावट के साथ 35204.66 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 185 अंकों की कमजोरी के साथ 10,508.70 पर खुला।

बैंकिंग सेक्‍टर के शेयर में लगातार गिरावट जारी है। जिन शेयर में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई है उनमें विप्रो, एक्‍सिस बैंक, इंडस्‍लैंड बैंक, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, टाटा स्‍टील, एनटीपीसी, एसबीआईएन, हीरो मोटोकॉप शामिल हैं। बीते सप्ताह भी शेयर बाजारों में गिरावट रही थी, जिसका मुख्य कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर निवेशकों के मन में जारी आशंका थी. वहीं, पिछले हफ्ते आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली के लिए भारी पैमानों पर शेयरों की बिक्री की गई, जिससे घरेलू बाजार में गिरावट रही। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 521.05 अंकों या 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 35,673.25 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 183.05 अंकों या 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 10,693.70 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 321.86 अंकों या 2.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 14,717.49 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 322.51 अंकों या 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 14,104.65 पर बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल