न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में नाकाम रहे मोदी जी : ओवैसी

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 11:08:17

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में नाकाम रहे मोदी जी : ओवैसी

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में मोदी जी नाकाम रहे है। AIMIM प्रमुख इतने पर ही नहीं रूके। प्रधानमंत्री पर तंज़ करते हुए उन्होंने कहा कि ताली, थाली और दिया जलाने से कुछ नहीं होगा। मोदी जी से कोई उमीद नहीं रखें। लॉकडाउन पूरी तरह से अनियोजित था। इसे तब लागू किया गया जब संक्रमणों की संख्या सिर्फ़ 500 थी और अब तो ये लाखों में पहुंच चुकी है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में ओवैसी ने लॉकडाउन को असंवैधानिक तक कह डाला।

विरोधियों और खासकर बीजेपी और मोदी पर इल्ज़ाम लगाने का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ने वाले हैदराबाद के सांसद ने कहा कि लॉकडाउन में अब छूट दी जारी है जब मजदूर अपने-अपने राज्यों में पहुंच चुके हैं। सांसद महोदय ने ट्रेनों में 85 मजदूरों की मौत पर भी सवाल उठाया और इसे राजनीतिक रंग देते हुए सभी का संबंध OBC, SC और ST से बताया।

आपको बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जब से अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है, तब से कोरोना के संक्रमण के फैलाव में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। एक जून से 9 जून तक, इन नौ दिनों में कोरोना के केस करीब 85000 बढ़ गए हैं।

केन्द्र सरकार को पूरी तरह से कटघड़े में खड़ा करके ओवैसी ने पूछा कि गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय देश को बताए कि भारत-चीन सीमा विवाद पर क्या बात-चीत चल रही है। बीजेपी के बहाने असदुद्दीन ने RSS की चुप्पी पर भी निशाना साधा।

ओवैसी ने याद दिलाया कि जब भी पहाड़ों पर बर्फ़ पिघतला है, चीन भारतीय सीमा में दख़ल अंदाज़ी की नाकाम कोशिश पर उतर आता है। अनलॉक – 1 के फेस – 2 में इबादतगाहों को खोले जाने वाले छूट पर भी ओवैसी ने अपनी बात रखी।

ओवैसी की अपील है कि 65 साल के ऊपर और 12 साल के कम उम्र के लोग मस्जिदों में आने से बचें। मस्जिदों में शौचालय का इस्तेमाल ना करें और नमाज़ के वज़ू (हाथ-मुंह और पैर धोना) घर से करके आएं। मस्जिदों से कारपेट और चटाई हटाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की भी अपील की।

पिछले 24 घंटे में 266 लोगों की हुई मौत, 9987 नए केस

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामले अब 2 लाख 66 हजार 598 हो गए हैं। 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 9 हजार 987 केस मिले हैं और 266 मरीजों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अब देश में कोरोना के 1 लाख 29 हजार 917 एक्टिव केस हैं। इस वायरस से अब तक 7 हजार 466 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में करीब 5 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1 लाख 29 हजार 214 लोग रिकवर हो चुके हैं। आईसीएमआर की डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 1 लाख 41 हजार 682 लोगों का टेस्ट किया गया है। अब तक 49 लाख 16 हजार 116 का टेस्ट किया गया है।

तारीख - केस
8 जून - 9987
7 जून - 10884
6 जून - 10428
5 जून - 9379
4 जून - 9847
3 जून - 9689

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका