न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कासिम सुलेमानी पर हमले को लेकर अपने ही देश में घिरे डॉनल्ड ट्रंप

ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से ईरान और अमेरिका दोनों एक-दूसरे के खिलाफ सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। रविवार को प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को ब्रैंड न्यू हथियारों से हमले की धमकी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 8:41:55

कासिम सुलेमानी पर हमले को लेकर अपने ही देश में घिरे डॉनल्ड ट्रंप

ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से ईरान और अमेरिका दोनों एक-दूसरे के खिलाफ सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। रविवार को प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को ब्रैंड न्यू हथियारों से हमले की धमकी दी। वही कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका में सियासत गर्मा गई है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुलेमानी की मौत का विरोध वही लोग कर रहे है जो राष्ट्रपति चुनाव जीतना चाहते हैं। बगदाद में अमेरिकी एयर स्ट्राइक से कासिम सुलेमानी की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कासिम सुलेमानी को सब राक्षस बुलाते थे और वह एक राक्षस था। अब वह राक्षस नहीं रहा, वह मर चुका है। यह कई देशों के लिए अच्छी बात है। ट्रंप ने आगे कहा कि वह हम पर और दूसरे देशों पर एक बड़े और घातक हमले की योजना बना रहा था। हमने उसे रोक दिया।

बता दे, एयर स्ट्राइक के जरिए कासिम सुलेमानी पर हमले को लेकर ट्रंप अपने ही देश में घिर गए हैं। अमेरिका संसद की स्पीकर और डेमोक्रेट सांसद नैंसी पेलोसी ने ट्रंप के ऐक्शन का विरोध किया और ट्रंप की शक्तियां सीमित करने तक का प्रस्ताव रख दिया। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, नैंसी पेलोसी ने रविवार को यूएस कांग्रेस के सांसदों को एक पत्र लिखा था। इस लेटर में उन्होंने ईरान के खिलाफ डॉनल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई को सीमित करने का प्रस्ताव रखा। नैंसी ने बताया कि ईरान के साथ तनाव पैदा होने से अमेरिका के नागरिक और सेना दोनों को खतरा है। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस का सदस्य होने के नाते पहली जिम्मेदारी नागरिकों को सुरक्षित रखना है।

अमेरिका में एयर स्ट्राइक के हो रहे विरोध पर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई इस पर शिकायत कर सकता है, मैं केवल उन राजनेताओं को सुनता हूं जो राष्ट्रपति पद जीतने की कोशिश कर रहे हैं। और सिर्फ वही हैं जो इसकी (एयर स्ट्राइक) शिकायत कर रहे हैं लेकिन बाकी किसी को मैंने शिकायत करते नहीं सुना।

बताया जा रहा है कि ट्रंप ने अपने बयान के जरिए डेमोक्रेट सांसद नैंसी पेलोसी को निशाने पर लिया है। दरअसल ड्रोन हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ट्रंप को अमेरिका में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी राजनयिकों की हत्या की साजिश रच रहा था सुलेमानी

वही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल कासिम सुलेमानी (Qasem Soleimani) अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले और अमेरिकी राजनयिकों की हत्या की साजिश रच रहे थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस (White House) में संवाददाताओं से कहा कि वह अमेरिकी प्रतिष्ठानों और राजनयिकों (Diplomats) पर हमला करने की साजिश रच रहे थे, उन प्रतिष्ठानों में सैनिक, नाविक, एयरमैन और मरीन थे।

डॉनल्ड ट्रंप के सिर पर ईरान ने 80 मिलियन डॉलर का रखा इनाम

आपको बता दे, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, उसके कुछ देर बाद ही ईरान ने ट्रंप का सिर कलम करने पर 80 मिलियन डॉलर इनाम (करीब 5.76 अरब भारतीय रुपये में) का ऐलान किया है। जनरल सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान एक संस्था ने ईरान के सभी नागरिकों से एक डॉलर दान करने की अपील की है। ट्रंप के सिर के बदले रखे गए 80 मिलियन डॉलर की रकम को इकट्ठा करने के लिए संस्था ने सभी ईरानी नागरिकों से दान की अपील की है। मसाद में जिस वक्त सुलेमानी का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी दौरान एक ईरानी संस्था ने यह घोषणा की।

आपको बता दे, सोमवार को कासिम सुलेमानी के गृहनगर केरन में अंतिम यात्रा निकाली गई थी। इस अंतिम यात्रा में तकरीबन 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। लेकिन इसी दौरन भगदड़ मच गई। इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। जबकि 48 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत