न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बोले SP प्रमुख अखिलेश यादव: 'राहुल गांधी ने सही फैसला लिया, युवाओं को राजनीति में आना चाहिए'

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सक्रिय राजनीति में आने के औपचारिक ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jan 2019 4:02:30

प्रियका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बोले SP प्रमुख अखिलेश यादव: 'राहुल गांधी ने सही फैसला लिया, युवाओं को राजनीति में आना चाहिए'

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सक्रिय राजनीति में आने के औपचारिक ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है। कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं तो कोई इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। बीजेपी जहां इसे राहुल गांधी की 'राजनीतिक विफलता' के तौर पर पेश कर रही है, वहीं कांग्रेस के नेताओं में इसे लेकर जबरदस्‍त उत्‍साह है। प्रेक्षक इसे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मास्‍टरस्‍ट्रोक के तौर पर देख रहे हैं। इसे यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने और सक्रिय राजनीति में कदम रखने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पहली प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका गांधी की एंट्री को अखिलेश यादव ने कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का सही फैसला बताया है। उन्‍होंने कहा, 'युवाओं को मौका मिल रहा है, समाजवादी पार्टी खुश है। मैं कांग्रेस और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने एक अच्छा फैसला लिया।' अखिलेश ने हालांकि प्रियंका की राजनीति में औपचारिक एंट्री का स्‍वागत किया, पर चुनाव बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल को टाल गए। यहां उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस ने प्रियंका को पार्टी महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा है।

akhilesh yadav,sp president akhilesh yadav,congress,priyanka gandhi vadra,rahul gandhi,yogi adityanath

वही दूसरी तरफ शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी की राजनीति में प्रवेश पर तंज कसा और कहा 'जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो' होता है यानी अगर शून्य में शून्य को जोड़ा जाए तो शून्य ही होता है। सीएम योगी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि प्रियंका जी राजनीति में उतरी हों। इससे पहले भी वह 2014 और 2017 में पार्टी के लिए यूपी में काम कर चुकी हैं। लेकिन उसका कांग्रेस को कितना फायदा हुआ था यह सभी को पता है। इस बार भी परिणाम पहले जैसा ही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी के राजनीति में आने से बीजेपी पर किसी तरह का असर नहीं पड़ने वाला है।

दरअसल, प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने ऐसे वक्त में राजनीति में उतारा है, जब यूपी में वह पूरी तरह से अकेली है। बसपा-सपा गठबंधन से कांग्रेस को अलग किये जाने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का जिम्मा दिया। कांग्रेस को इस बात की उम्मीद है कि प्रियंका की वजह से कांग्रेस की स्थिति सूबे में सुधरेगी और वह यूपी में मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में कामयाब होगी।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत