न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया के प्लेन में उड़ान के दौरान गिरी खिड़की, तीन यात्री घायल

अमृतसर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में गुरुवार को गंभीर झटका लगने की वजह से तीन यात्रियों को चोट लग गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Apr 2018 12:44:36

बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया के प्लेन में उड़ान के दौरान गिरी खिड़की, तीन यात्री घायल

अमृतसर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में गुरुवार को गंभीर झटका लगने की वजह से तीन यात्रियों को चोट लग गई। इसके अलावा खिड़की के पैनल का अंदरुनी हिस्सा बाहर आ गया और कुछ सीटों के ऑक्सीजन मास्क भी बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई- 462 में अचानक झटका लगने से यात्री का सिर पैनल से टकरा गया। इस सफर में 10 से 15 मिनट यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं रहे। घटना गुरुवार की बताई जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इस घटना से एयरलाइन अथॉरिटीज और एविएशन एजेंसियां भी हैरान हैं। मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जब यात्री का सिर पैनल से टकराया तो वो खुल गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। यात्री ने शायद सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी जिसकी वजह से उसका सिर पैन से टकरा गया। गनीमत ये रही कि बाहर की विंडो नहीं टूटी।

12-ए सीट के ओवरहैड पैनल में झटके की वजह से दरारें आई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह एक उच्च स्तरीय तरंग वाली अशांति थी। एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली में फ्लाइट के लैंड होने के बाद तीनों जख्मी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

एक अधिकारी ने कहा- हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया ने उन तीनों घायल यात्रियों की देखभाल की जिन्हें कि दिल्ली पहुंचते ही अस्पताल ले जाया गया। जिस यात्री का सिर ओवरहेड पैनल से टकराया था उसे टांके लगे हैं। दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। वह ठीक हैं और उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा लेने के बाद अपनी दूसरी फ्लाइट ले लीं। जिस यात्री के सिर में चोट लगी था उसने कहा कि वह ठीक है जिसके बाद डॉक्टर ने उसे यात्रा करने की इजाजत दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत