न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के बाद इस देश में बड़ी त्रासदी बना कोरोना, लोग शवों को सड़कों और कब्रिस्तान के बाहर जा रहे छोड़कर

ब्राजील में 24 घंटे में इस महमारी की वजह से 1179 लोगों की मौत हुई है। यहां अब अक इस वायरस की वजह से 21,116 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 3,32,382 संक्रमित मामले सामने आ चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 May 2020 5:42:11

अमेरिका के बाद इस देश में बड़ी त्रासदी बना कोरोना, लोग शवों को सड़कों और कब्रिस्तान के बाहर जा रहे छोड़कर

कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। 53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 40 हजार 383 हो गया है। अमेरिका में 24 घंटे में 1260 लोगों की जान गई है और संक्रमण के 24 हजार 197 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 97 हजार 647 हो गई है, जबकि 16 लाख 45 हजार 94 लोग संक्रमित हैं। अमेरिका के बाद अब कोरोना का नया गढ़ ब्राजील बनता जा रहा है। 22 मई से पहले पूरी दुनिया में अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस था। वहां अब तक करीब 3,02,600 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। लेकिन 23 मई को जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक अब दुनिया में दूसरा नंबर लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील का है।

ब्राजील में 24 घंटे में इस महमारी की वजह से 1179 लोगों की मौत हुई है। यहां अब अक इस वायरस की वजह से 21,116 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 3,32,382 संक्रमित मामले सामने आ चुके है।

america,brazil,coronavirus,brazil new coronavirus hotspots,death in brazil,brazil me corona se kitne marein,puri duniya me corona se kitne marein,america me corona se kitne marein,news,hindi news

ब्राजील में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि वहां के सबसे बड़े कब्रिस्तान में भी इन शवों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ रही है। कुछ लोग अपने परिजनों के शवों को सड़कों और कब्रिस्तान के बाहर छोड़कर जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले वहां 12 मई को सिर्फ एक दिन में 881 लोगों की जान गई थी। ब्राजील में इतनी तेजी से कोरोना पीड़ितों की मौत हो रही है कि अब कब्रिस्तान में शवों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। अधिकारियों के मुताबिक ब्राजील में हालात अभी और खराब हो सकते हैं।

america,brazil,coronavirus,brazil new coronavirus hotspots,death in brazil,brazil me corona se kitne marein,puri duniya me corona se kitne marein,america me corona se kitne marein,news,hindi news

ब्राजील के साओ पाउलो में लैटिन अमेरिकी देशों का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है जिसका नाम विला फोर्मोसा है। इस कब्रिस्तान में शवों को दफनाने वाले कर्मचारी 8 घंटे की जगह अब 12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं फिर भी सभी शवों को दफ्न करने का काम पूरा नहीं हो पा रहा है।

कर्मचारियों के मुताबिक जब तक वो एक शव को दफनाते हैं तब तक 15 नए शव आ जाते हैं। अब वहां रात को भी मृतकों को दफनाने का काम चल रहा है लेकिन हर रोज भारी संख्या में लाशों के आने से वहां भी जगह कम पड़ने लगी है।

america,brazil,coronavirus,brazil new coronavirus hotspots,death in brazil,brazil me corona se kitne marein,puri duniya me corona se kitne marein,america me corona se kitne marein,news,hindi news

कई लोग अपने परिजनों की लाशों को दफनाने के लिए इंतजार कर रहे हैं तो वहीं कई लोग शवों को सड़कों और कब्रिस्तान के बाहर छोड़कर भी चल गए।

america,brazil,coronavirus,brazil new coronavirus hotspots,death in brazil,brazil me corona se kitne marein,puri duniya me corona se kitne marein,america me corona se kitne marein,news,hindi news

इतना सब होने के बाद भी ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि देश में लॉकडाउन होने से ब्राजील की अर्थव्यवस्था इतनी चौपट हो जाएगी कि उसे सुधारा ही नहीं जा सकता। जेयर बोलसोनारो सिर्फ बयान ही नहीं दे रहे हैं। बल्कि वो एंटी लॉकडाउन रैली में शामिल भी हो रहे हैं और फोटो भी खिंचवा रहे हैं। पिछले ही हफ्ते प्रेसिंडेंट ऑफिस के बाहर बोलसोनारो ने सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों को इकट्ठा कर उनसे बातचीत की और लॉकडाउन-सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों को बकवास बताया। ब्रासीलिया में वो अपने समर्थकों और बच्चों से मिले, फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करने को कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका