न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसाः दंगाइयों संग दिखे ताहिर हुसैन पर FIR, AAP ने किया सस्पेंड

दिल्ली के करावल नगर में हिंसा का आरोप आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2020 8:32:08

दिल्ली हिंसाः दंगाइयों संग दिखे ताहिर हुसैन पर FIR, AAP ने किया सस्पेंड

दिल्ली के करावल नगर में हिंसा का आरोप आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर लगा है। ताहिर हुसैन वायरल वीडियो में उपद्रवियों के साथ दिखाई दे रहे है जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। वहीं ताहिर हुसैन पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी फैक्ट्री सील कर दी गई। आपको बता दें कि दिल्ली हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि ताहिर हुसैन का विडियो वायरल होने के बाद से ही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। ताहिर ने खुद को बेकसूर बताते हुए आरोप लगाया था कि कुछ उपद्रवी जबरन उनके घर घुस आए थे। इन दलीलों के बीच उनके घर से पेट्रोल बम, जमाकर रखे गए पत्थर और गुलेल बरामद की गई। वहीं, आईबी स्टाफ अंकित शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया था कि ताहिर से जुड़े लोग ही उनके बेटे को खींचकर ले गए थे और उसके बाद उसका शव घर वापस आया। इंटीलेंस ब्यूरो (आईबी) के युवा अफसर अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मर्डर के आरोप में आईपीसी की धारा 302, 201, 365, 34 के तहत केस दाखिल हुआ है।

ताहिर का विडियो आने के बाद से AAP उसका बचाव कर रही थी, लेकिन शाम में पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा करते वक्त सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया कि अगर मेरी पार्टी का नेता दोषी पाया गया है तो उसे दोगुनी सजा दी जाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी का कोई दोषी पाया जाता है तो उसे दोगुनी सजा दी जाए। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।'

बता दे, पार्षद ताहिर हुसैन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अंकित की मौत से दुखी हूं। अंकित के परिवार के साथ हूं। दंगाई किसी के नहीं होते। मुझे नहीं पता मेरे घर की छत से कौन पेट्रोल बम और पत्थर फेंक रहा था। मेरे घर का दुरुपयोग किया गया। बाद में पुलिस भी वहां पहुंच गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन