न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भूषण कुमार ने दिव्या खोसला से तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कपिल के शो में धमाल मचाएगी यह हस्ती

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और एक्ट्रेस दिव्या खोसला की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से यह प्यारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 7:41:27

2 News : भूषण कुमार ने दिव्या खोसला से तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कपिल के शो में धमाल मचाएगी यह हस्ती

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और एक्ट्रेस दिव्या खोसला की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से यह प्यारा कपल गलत वजह से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के 19 साल बाद तलाक ले सकते हैं। पिछले दिनों दिव्या के इंस्टाग्राम बायो से 'कुमार' सरनेम हटाने के बाद इन खबरों को हवा मिली थी। हालांकि बाद में कंपनी के प्रवक्ता ने इनका खंडन करते हुए कहा था कि ये अफवाहें निराधार हैं।

इनमें कोई सच्चाई नहीं हैं। दिव्या अपने पति के साथ खुशी-खुशी शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। अब भूषण ने पहली बार तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक भूषण ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हमने इससे पहले भी बताया है कि हम दोनों के बीच सब ठीक है। दिव्या ने सिर्फ ज्योतिष के हिसाब से अपना सरनेम हटाया है। मैं ये फॉलो नहीं करता, लेकिन वह इन सबमें मानती हैं।

उल्लेखनीय है कि 2024 की शुरुआत में तलाक की खबरों ने तब ज्यादा तूल पकड़ लिया था, जब दिव्या ने अपने नाम के आगे से कुमार सरनेम हटा दिया था। उनकी मुलाकात 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' के सेट पर मुलाकात हुई थी। इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने 13 फरवरी 2005 को जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में शादी रचा ली।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन करेंगे मस्ती

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो का नया प्रोमो बुधवार (15 मई) को नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया। इसमें कपिल अंग्रेजी बोलकर 4 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके पॉपुलर इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन का वेलकम करते हुए दिखाई दिए। पहले तो कपिल ने टूटी-फूटी इंग्लिश में अपने विदेशी मेहमान का स्वागत किया।

वहीं जब शीरन ने बड़ी बेबाकी के साथ हिंदी बोली तो सिर्फ कपिल ही नहीं बल्कि शो की जज एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और ऑडियंस भी हैरान रह गई। एक सीन में दिखाया गया कि कपिल ने शीरन का मजाक उड़ाते हुए कहा, “आप उम्र में भले ही मुझसे छोटे हों लेकिन इंग्लिश में मैं आपसे छोटा हूं।”

प्रोमो के आखिरी में दिखाया गया कि कपिल अपनी तारीफ करते हुए कहते हैं, “एड शीरन खास तौर पर मेरे लिए आए हैं।” इस पर शीरन उन्हें करेक्ट करते हुए कहते हैं, “नहीं मुंबई में मेरा शो है।” ये एपिसोड शनिवार (18 मई) रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष