न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुल को प्रपोज करने में इस एक्ट्रेस ने की थी जैकी की मदद, उर्वशी को इस लुक में देख आई दीपिका की याद

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने इसी साल गोवा में शादी की थी। वे तब से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 8:28:40

2 News : रकुल को प्रपोज करने में इस एक्ट्रेस ने की थी जैकी की मदद, उर्वशी को इस लुक में देख आई दीपिका की याद

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने इसी साल गोवा में शादी की थी। वे तब से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को नाम दिया था। खास बात ये है कि शादी से तीन महीने पहले तक जैकी ने रकुल को शादी के लिए प्रपोज तक नहीं किया था। रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने जब शादी की बात करनी शुरू की तो उनकी फैमिली काफी खुश हुई थी लेकिन उस दौरान जैकी ने रकुल को प्रपोज नहीं किया था।

रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंनें धमकी दी थी कि जब तक जैकी प्रपोज नहीं करेंगे वो शादी नहीं करेंगी, जिसके लिए जैकी ने सरप्राइज प्लान बनाया। रकुल चाहती थी कि यह मौका हमेशा के लिए यादगार बन जाए। जैकी ने अपनी दोस्त एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की मदद ली और पिछले साल दिसंबर में बैचलर ट्रिप अरेंज की और वहीं रकुल को प्रपोज किया। रकुल ने कहा कि जैकी मुझे आश्चर्यचकित करने में कामयाब रहे। मुझे कोई अंदाजा नहीं था।

और भूमि ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। क्योंकि उन्होंने इसे आयोजित किया था, मैं अनुमान नहीं लगा सकती थी। अगर मेरे किसी करीबी दोस्त ने ऐसा किया होता तो मुझे पता चल जाता। बता दें कि रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों और उनके दोस्तों और परिवार ने शिरकत की। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए कपल ने गोवा में हर मेहमान के नाम पर एक पौधा लगाने का फैसला किया। रकुल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब ‘इंडियन 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘मेरे हजबैंड की बीवी’ और ‘खिलाड़ी 1080’ में दिखाई देंगी।

उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में की शिरकत

फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 शुरू हो चुका है। यह 14 से 25 मई तक जारी रहेगा। अब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इवेंट के पहले दिन का अपना लुक रिवील कर दिया है, जिसे देख हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं। उर्वशी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। वह पिंक कलर का हाई थाई स्लिट गाउन पहने दिखीं, जो स्ट्रेपलेस था।

इस ड्रेस में वह बार्बी से कम नहीं लग रही हैं। एक्ट्रेस ने सिर पर एक स्टोन से जड़ा बैंड लगा रखा है। हाथों में उर्वशी ने खास तरह के कंगन डाले हैं। गाउन का अप-फ्रंट लुक कोर्सेट की तरह है। उर्वशी के चेहरे पर शार्प मेकअप है। कुछ लोगों को उर्वशी का ये लुक देखकर दीपिका पादुकोण की याद आ गई।

दीपिका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2018 में कुछ इस तरह का ही पिंक गाउन पहना था। दीपिका फिलहाल प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उर्वशी जल्द ही बॉबी देओल, दुलकर सलमान, नंदामुरी बालकृष्ण के साथ 'एनबीके109' और सनी देओल व संजय दत्त के साथ 'बाप' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। उर्वशी की पिछली फिल्म 'जेएनयू' 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष