न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जेके कॉर्पोरेशन के वारिस मोक्षेष ने लिया संन्यास, कहा - 'मैं मन की शांति चाहता था जो भौतिक संसार में नहीं मिल रही थी'

मुंबई के बिजनेस के बेटे और पेशे से चार्ट्ड अकाउंटेंड मोक्षेष ने जैऩ भिक्षु बनने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 1:21:37

जेके कॉर्पोरेशन के वारिस मोक्षेष ने लिया संन्यास, कहा - 'मैं मन की शांति चाहता था जो भौतिक संसार में नहीं मिल रही थी'

मुंबई के बिजनेस के बेटे और पेशे से चार्ट्ड अकाउंटेंड मोक्षेष ने जैऩ भिक्षु बनने का फैसला लिया है। मोक्षेष करोड़ों की सपंत्ति के मालिक हैं, इसके बावजूद उन्होंने जैन भिक्षु बनने का फैसला लिया। शुक्रवार को उन्हें तपोवन सर्किल गांधीनगर अहमदाबाद रोड़ पर एक सेरेमनी में जैन भिक्षु बनेंगे। संन्यास का कार्यक्रम बुधवार (18 अप्रैल) से शुरू हुआ और आज शुक्रवार (20 अप्रैल) को पूरा होगा। संन्यास के बाद मोक्षेष जैन धर्म के शिक्षाओं के अनुरूप जीवन गुजारेंगे। मोक्षेष सेठ का परिवार जेके कॉर्पोरेशन का मालिक है जो हीरे, मेटल और सुगर इंडस्ट्रीज से जुड़े कारोबार करती है। जेके कॉर्पोरेशन का सालाना कारोबार 100 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। गांधीनगर-अहमदाबाद मार्ग पर स्थित तपोवन सर्किल में मोक्षेश के संन्यास से जुड़ी रस्म हो रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मोक्षेष ने संन्यास लेने के बारे में कहा, अब वो अकाउंट बुक्स के बजाय धर्म का "ऑडिट" करेंगे। मोक्षेष ने टीओआई से कहा, "मैं जब 15 साल का था तब मेरे दिल में साधु बनने का ख्याल आया था। मैं मन की शांति चाहता था जो भौतिक संसार में नहीं मिल रही थी।" मोक्षेश के अनुसार वो सभी के लिए प्रसन्नता चाहते हैं न कि केवल अपने लिए।

मोक्षेष का परिवार मूलतः गुजरात के डेसा का रहने वाला है। उनके परिवार करीब 60 साल पहले मुंबई में आ बसा। उनके पिता संदीप सेठ और चाचा गिरीश सेठ मुंबई में संयुक्त परिवार में रहते हैं। मोक्षेष के तीन बड़े भाई हैं। मोक्षेष ने मानव मंदिर स्कल से 93.38 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और 85 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की। मोक्षेष ने एचआर कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक किया। साथ ही वो चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा देते रहे और उसमें सफल हुए। मोक्षेष अपने परिवार के मेटल से जुड़े कारोबार में काम करने लगे।

मोक्षेष के चाचा ने गिरीश सेठ ने टीओआई को बताया कि मोक्षेष ने करीब आठ साल पहले संन्यास लेने की इच्छा जतायी थी। परिवार के समझाने पर वो अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए तैयार हुए। गिरीश सेठ ने बताया कि उनके परिवार के 200 सालों के इतिहास में जैन साधु बनने वाले पहले पुरुष होंगे। गिरीश सेठ के अनुसार मोक्षेश से पहले उनके परिवार की पाँच महिलाएँ जैन साध्वी बन चुकी हैं। मोक्षेष ने बताया कि उन्होंने इस साल जनवरी में साधु बनने के उनकी इच्छा को परिवार की सहमति मिली। मोक्षेष के 85 वर्षीय दादा भी उनके साथ साधु बनना चाहते थे लेकिन उन्हें इसकी जैन धर्मगुरुओं से अनुमति नहीं मिली। वरिष्ठ जैन धर्मगुरुओं ने उनके दादा को समाज में रहकर समाज की सेवा करने का सुझाव दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन