न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

माफी मांगने में हुई ये गलतियां भी बिगाड़ सकती है रिश्ते, जानें और बचें इनसे

लेकिन इस शब्द को बोलने का भी एक तरीका होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 6:21:59

माफी मांगने में हुई ये गलतियां भी बिगाड़ सकती है रिश्ते, जानें और बचें इनसे

हर रिश्ता भरोसे और विश्वास पर टिका होता हैं। रिश्ते मजबूत होने पर भी कभीकभार छोटी-छोटी अनबन तो हर रिश्ते में होती ही हैं, जिसे एक आसान से शब्द 'सॉरी' से सुलझाया जा सकता हैं। लेकिन इस शब्द को बोलने का भी एक तरीका होता हैं। नहीं तो यह शब्द आपका झगडा समाप्त करने की जगह और बढ़ा सकता हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर माफ़ी मांगते समय हो जाती हैं और आपके रिश्तों को बिगाडती हैं। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

* माफी मांगें मगर इल्जाम न लगाएं

ध्यान रहे अपनी माफी को आरोप में ना बदलें। ऐसा कई बार होता है जब आप माफी मांगते हैं तो साथ यह कहना नहीं भूलते हैं कि आपने ऐसा क्यों कहा या किया। जैसे ''मैनें जो कहा उसके लिए सॉरी लेकिन इसकी शुरुआत तुमने ही पहले की थी। तभी मैनें ऐसा कहा''। इस तरह की बातें माफी से ज्यादा आरोप लगाने की ओर इशारा करती हैं।

* आपको गलती का एहसास होना चाहिए

माफी मांगने के लिए सबसे पहले जरूरी है अपनी गलती का एहसास होना। माफी मांगने का सबसे आसान तरीका है सॉरी बोल देना, लेकिन जब तक आप अपनी गलती को नहीं मानेगें और पहले खुद को माफ नहीं करेंगे तब तक सामने वाले के लिए आपको माफ करना मुश्किल हो जाएगा।

say sorry,mistake in relationship,mistake are avoided,sorry says

* सही शब्दों और वाक्यों का चुनाव जरूरी

अपनी गलती की माफी मांगने के लिए गोल-मोल शब्दों या इधर-उधर की बातों का इस्तेमाल कम ही करें तो बेहतर होगा। इससे सामने वाले को आपकी माफी मांगने की भावनाएं दिखाई नहीं देंगी। इसलिए अच्छा यही होगा कि सीधे व साफ शब्दों में अपनी गलती को स्वीकारें और उसके लिए माफी मांगे।

* माफी के लिए झूठ का सहारा न लें

आप जिससे माफी मांग रहें हैं उसे सही रुप से बताएं कि आप क्यों अपनी गलती मान रहे हैं। इससे उन्हें आपको माफ करने में मुश्किल नहीं होगी। एक कहानी बुनना या अपने झूठ का औचित्य साबित करने की कोशिश करने से अंत में आप आपका आखिरी मौका भी गवां सकते हैं

* गलती को स्वीकार करें

अगर आपने कोई गलती की है तो उसे मानने में कोई बुराई नहीं है। अक्सर, लोग अपने दोष का स्वीकार करने में सक्षम नहीं होते हैं जिससे उनकी माफी दिखावा या अविश्वसनिय लगती हैं। अपनी गलती से सबक लें और सामने वाले को आश्वस्त करें कि आप भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। इसके अलावा सामने वाले को निर्णय लेने की स्वतंत्रता दें और उसके निर्णय का सम्मान करे। आपने माफी मांगकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत