न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

46 की मौत, 100 घायल, 200 लापता, किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के चशोती गांव में बादल फटने से 46 लोगों की मौत, 100 घायल और 200 से अधिक लापता। मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर मलबे और बाढ़ ने मचाई तबाही, राहत-बचाव कार्य जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 8:32:43

46 की मौत, 100 घायल, 200 लापता, किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकार

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भी बादल फटने से भयावह तबाही मची है। गुरुवार को किश्तवाड़ ज़िले के चशोती गांव में अचानक बादल फटा और कुछ ही मिनटों में तेज़ पानी, पत्थरों और मलबे का सैलाब मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर टूट पड़ा। इस भीषण हादसे में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें CISF के दो जवान भी शामिल हैं। करीब 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। चश्मदीद बताते हैं कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी के पास खुद को बचाने का समय तक नहीं था।

लगातार चल रहा बचाव अभियान

घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया है। मचैल माता मंदिर के आसपास से कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया है। घायलों में से 37 की हालत नाज़ुक है, जिन्हें जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया है। वहीं, 70–80 घायलों का इलाज पड्डार उप-जिला अस्पताल में चल रहा है। राहत कार्य के लिए जेसीबी मशीनें, सर्च लाइट, रस्सियाँ और अन्य उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए हैं ताकि बड़े पत्थर, गिरे पेड़ और बिजली के खंभों को हटाया जा सके।

9500 फीट ऊँचाई पर बसे मंदिर मार्ग पर आई आपदा

मचैल माता मंदिर समुद्र तल से करीब 9500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। श्रद्धालु मोटर वाहन से केवल चशोती गांव तक ही पहुंच सकते हैं, इसके बाद 8.5 किलोमीटर का पैदल सफर करना होता है। हादसा दोपहर के वक्त हुआ, जब यात्रा पर निकले बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांव में मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंह के अनुसार, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सुबह से ही बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी भी लगभग 200 लोग लापता हैं।”

हादसे का समय और कारण

गुरुवार को 12 बजकर 25 मिनट पर चशोती गांव के ऊपर बादल फटा। 25 जुलाई से शुरू हुई मचैल माता यात्रा 5 सितंबर को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इस घटना ने यात्रा में खलल डाल दिया। किश्तवाड़ से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित इस स्थान पर भक्तों के लिए लगे लंगर में भी कई लोग फंस गए। बादल फटने से आए सैलाब ने दुकानों, एक सुरक्षा चौकी और आसपास की कई इमारतों को बहा दिया।

तबाही का पैमाना

अचानक आई बाढ़ में 16 घर, तीन मंदिर, चार पवन चक्कियां, एक 30 मीटर लंबा पुल, सरकारी इमारतें और एक दर्जन से अधिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सामुदायिक लंगर का रसोईघर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। हादसे के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 15 अगस्त को होने वाली ‘एट होम’ चाय पार्टी और स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए हर संभव संसाधन जुटाए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक जताया और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री से बातचीत कर हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत