न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलत जूतों का इस्तेमाल बनता है इन 6 रोगों का कारण, बचे इस परेशानी से

लेकिन अगर जूतों का चुनाव करते समय कंफर्ट का ध्यान ना रखा जाए और सावधानी ना रखी जाए,

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 2:13:26

गलत जूतों का इस्तेमाल बनता है इन 6 रोगों का कारण, बचे इस परेशानी से

आजकल का समय फैशन का माना जाता है और व्यक्ति उसके अनुसार ही अपनी चीजों का चुनाव करता हैं। खासतौर से व्यक्ति अपने जूतों को लेकर बहुत फैशनेबल बनता हैं, जिसके चलते वह स्टाइल और बेहतर लुक के लिए कई तरह के जूते लेना पसंद करता हैं। लेकिन अगर जूतों का चुनाव करते समय कंफर्ट का ध्यान ना रखा जाए और सावधानी ना रखी जाए, तो यह आपके लिए कई रोगों का कारण बन सकता हैं। जी हाँ, गलत जूते पहनने से आप कई बीमारियों को बुलावा देते हैं। आज हम आपको उन्हीं बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गलत जूतों के इस्तेमाल की वजह से होती हैं।

* एथलीट फूट

यह पैरों में होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिससे न केवल एथलीट ही प्रभावित होते हैं बल्कि सामान्य लोगों को भी होती है। यह बीमारी कवक संक्रमण के कारण होती है। यह उंगलियों के बीच में होती है, इसके कारण खुजली और जलन की समस्या होती है। अधिक संकीर्ण जूते पहनने के कारण उंगलियों के बीच में पसीना हो जाता है और यह संक्रमण का कारण बनता है।

* गोखरू

यह पैरों में गांठ की तरह दिखाई देते हैं जो अक्सर तलवों या उंगलियों में होते हैं। जब भी आप मोजे के साथ ऐसे जूते पहनते हैं जो आगे से बहुत संकीर्ण होते हैं, तब उंगलियों और तलवों में दबाव के कारण गोखरू की समस्या होती है। यह पैरों की बड़ी उंगली में सबसे अधिक होती है। यह दूसरी उंगलियों में भी हो सकता है।

Health tips,shoes,to wear make these diseases,athlete foot,corns

* कॉर्न्स

यह समस्या भी गलत जूतों के कारण तलवों में होती है, यह मोटी त्वचा के धब्बे की तरह उभरता है और दबाव के माध्यम से बढ़ता है। कॉर्न्स अक्सर तेज दर्द का कारण भी बन जाता है। घरेलू नुस्खों के प्रयोग से कॉर्न्स का उपचार आसानी से किया जा सकता है।

* डायबिटिक फूट

जो लोग डायबिटीज से ग्रस्त होते हैं उनके पैरों में तंत्रिका क्षति अक्सर देखने को मिलती है। इसके कारण पैरों में सुनसुनी नहीं होती है। डायबिटिक फूट के कारण पैरों में होने वाली समस्यायें जैसे - खुजली और जलन का भी एहसास नहीं होता। तंग जूते पहनने के कारण ये फफोले या घावों में भी तब्दील हो सकते हैं।

* हैमर टो

तंग और संकीर्ण जूते पहनने के कारण पैरों की उंगलियां मुड़ जाती हैं, यह पंजे की तरह दिखाई देते हैं। इसके कारण अंगूठे के बगल वाली उंगली सबसे अधिक प्रभावित होती है। मध्य उंगली में अधिक दबाव पड़ने के कारण दर्द भी होता है। इसके कारण उंगली बहुत कठोर हो जाती है और जोड़ हमेशा के लिए उखड़ जाता है।

* एड़ी में गांठ

एड़ी के नीचे की हड्डी का विकास जब होता है तब यह समस्या होती है। यह पैर की लंबाई के साथ मांसपेशियों और और एड़ी की हड्डी के साथ भी जुड़े होते हैं। इसके कारण एंड़ी का विस्तार आधा इंच तक हो सकता है, यह गंभीर दर्द भी पैदा करता है। बहुत कसे हुए जुतों के कारण यह समस्या होती है।

* मेटाटर्साल्जिया

इसे स्टोन ब्रूज या पत्थर खरोंच भी बुलाते हैं। यह पैरों के सामने के हिस्से को प्रभावित करती है, जो कि बहुत ही दर्दनाक स्थिति है। इसमें आमतौर पर पैर की बॉल सबसे अधिक प्रभावित होती है और इसमें सूजन और दर्द होता है। तंग जूतों के साथ व्यायाम करने, दौड़ने और कूदने के कारण यह समस्या होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म