न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: होली में बच्चों की सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी, इन टिप्स की मदद से बनाए इसे आसान

हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Mar 2019 3:05:05

Holi Special 2019: होली में बच्चों की सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी, इन टिप्स की मदद से बनाए इसे आसान

होली का त्यौहार जितना बड़ों को पसंद होता है उससे कहीं ज्यादा छोटे बच्चों को पसंद आता है और वे पूरे साल इस त्यौहार के आने का इंतजार करते है और कई दिनों पहले ही हाथ में पिचकारी लेकर होली खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन होली खेलते समय बच्चों का यह उतावलापण उनकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि घर के बड़ों के द्वारा बच्चों की सेफ्टी का ध्यान रखा जाए। इस काम को आसान बनाने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* केमिकल युक्त रंग

बच्चों को होली के रंग देने से पहले जांच ले कि वो केमिकल युक्त न हो। बच्चों को रंगो की एलर्जी से बचाने के लिए हर्बल रंग ही खरीदें। आप चाहें तो कैमिकल युक्त रंगों की बजाए घर में ही बच्चों को ईको फ्रेंडली रंग बनाकर दो सकते है।

kids care on holi,holi tips,kids health tips

* सरसों का तेल

होली खेलने से पहले ही बच्चों के सिर पर सरसों का तेल और शरीर पर मॉइश्चराइजर क्रीम अच्छी तरह लगा दें। इससे बाद में रंगों को साफ करने में मुश्किल नहीं होती।

* गलत चीजों से होली खेलना

कुछ बच्चे मस्ती-मस्ती में होली खेलने के लिए अंडा, मिट्टी, नाले या गंदे पानी का इस्तेमाल करते है। ऐसे में उन्हें ऐसा करने के लिए मना कर दें, ताकि उन्हें किसी भी तरह का इंफेक्शन न हो।

kids care on holi,holi tips,kids health tips

* जेल वाले कलर का इस्तेमाल

अगर आप होली खेलने के लिए सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल करते हैं तो जेल कलर बच्चों के लिए बेस्ट है। यह स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाता और साफ करने में भी आसान होता है।

* उनके पास रहें

जब बच्चा होली खेल रहा हो तो आप उनके आस-पास ही रहें। होली खेलते समय ध्यान रखें कि रंग उनकी आंखों और मुंह में न चला जाएं। इसके अलावा होली खेलने के लिए बच्चों को कोई ऐसा कपड़ा पहनाएं, जिससे उसका शरीर ढका रहें।

* गुब्बारें से होली खेलना

छोटे बच्चों को गुब्बारों में रंग भरकर होली खेलने न दें क्योंकि कई बार गुब्बारा फूटने से बच्चों को चोट भी लग सकती है। इसके अलावा अचानक गुब्बारा फूटने से रंग बच्चे के मुंह और आंखों में भी जा सकता है।

* अच्छा व्यवहार सिखाएं

होली की मस्तीद में बच्चे यह भूल जाते हैं कि उनको अपने पडोसियों के साथ कैसा व्यहवहार करना चाहिए। बच्चों को समझाइए कि अगर कोई रंग नहीं खेलना चाहता या बीमार है तो उससे जबरदस्ती न करें।

* झगड़े से बचें

कई लोगों को होली पसंद नहीं होती या फिर वे किसी कारण से होली नहीं खेलना चाहते, मगर बच्चे यह बात नहीं समझते और खेल खेल में उन पर रंग डाल देते हैं। ऐसे में कई बार झगड़ा भी हो जाता है। इससे बचने के लिए बच्चों को पहले ही बता दें कि उन्हें होली उन्हीं के साथ खेलनी हैं जो उनके साथ खेलना चाहे। इससे झगड़े नहीं होंगे क्योंकि झगड़ा होने पर बच्चों पर बुरा असर पड़ता है और अच्छा खासा त्योहार खराब हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UGC की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी चिन्हित, दिल्ली में सबसे अधिक
UGC की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी चिन्हित, दिल्ली में सबसे अधिक
KHxRK टीजर रिलीज: कौन है असली हीरो? 47 साल बाद साथ दिखे रजनीकांत-कमल हासन, फैंस में जबरदस्त उत्साह
KHxRK टीजर रिलीज: कौन है असली हीरो? 47 साल बाद साथ दिखे रजनीकांत-कमल हासन, फैंस में जबरदस्त उत्साह
कानपुर में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की मौत, एक बच्चा भी शामिल
कानपुर में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की मौत, एक बच्चा भी शामिल
श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, CRPF की बस नहर में गिरी; सात जवान जख्मी
श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, CRPF की बस नहर में गिरी; सात जवान जख्मी
अमेरिका ने लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ, भारत पर क्या होंगे प्रभाव? जानें पूरा मामला
अमेरिका ने लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ, भारत पर क्या होंगे प्रभाव? जानें पूरा मामला
प्रियंका चोपड़ा ने उतारा मंगलसूत्र, निक जोनास ने पहना, पत्नी के लिए बनाया खास कॉकटेल
प्रियंका चोपड़ा ने उतारा मंगलसूत्र, निक जोनास ने पहना, पत्नी के लिए बनाया खास कॉकटेल
MP: भिंड में भीषण सड़क हादसा, बारात छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर; चार की मौत, 7 घायल
MP: भिंड में भीषण सड़क हादसा, बारात छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर; चार की मौत, 7 घायल
कैसरोल में रोटियां रखने का सही तरीका जानिए, अब नहीं होंगी चिपचिपी या गीली; अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
कैसरोल में रोटियां रखने का सही तरीका जानिए, अब नहीं होंगी चिपचिपी या गीली; अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
दही या छाछ: पाचन तंत्र के लिए कौन है बेहतर साथी? समझें फर्क और करें सही चुनाव
दही या छाछ: पाचन तंत्र के लिए कौन है बेहतर साथी? समझें फर्क और करें सही चुनाव
Samsung Galaxy S25 Plus पर बंपर छूट, कीमत में 30,000 रुपये तक की कटौती, जानें शानदार ऑफर
Samsung Galaxy S25 Plus पर बंपर छूट, कीमत में 30,000 रुपये तक की कटौती, जानें शानदार ऑफर
Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
घर पर तैयार करें मजेदार भेलपूरी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी कहें—एक प्लेट और!
घर पर तैयार करें मजेदार भेलपूरी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी कहें—एक प्लेट और!
होली 2026 से पहले करें ये 5 बदलाव, घर से हटाएं ये वस्तुएं, पाएँ सकारात्मक ऊर्जा
होली 2026 से पहले करें ये 5 बदलाव, घर से हटाएं ये वस्तुएं, पाएँ सकारात्मक ऊर्जा
AI Summit में Jio के AI चश्मे का जलवा, युवाओं में भारी उत्साह, पहनते ही मिलती है हर जानकारी
AI Summit में Jio के AI चश्मे का जलवा, युवाओं में भारी उत्साह, पहनते ही मिलती है हर जानकारी