सेक्स हार्मोन यानि Testosterone बढाने के कुछ आसान उपाय

By: Pinki Fri, 24 Nov 2017 4:58:07

सेक्स हार्मोन यानि Testosterone बढाने के कुछ आसान उपाय

पुरुषों में सेक्स हार्मोन की कमी मुख्य कारण है बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनावपूर्ण शेड्यूल। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन ही सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। टेस्टोस्टेरोन पुरुष यौन लक्षणों के विकास को बढ़ाता है और इसका संबंध यौन क्रियाकलापों, रक्त संचरण और मांसपेशियों के परिणाम के साथ साथ एकाग्रता, मूड और स्मृति से भी होता है। सामान्य तौर पर उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि अब 30 से ज्यादा उम्र के पुरुषों में भी टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रभावित व्यक्ति के अंदर उपस्थित टेस्टोस्टेरॉन का स्तर उसके सामाजिक व्यवहारों को प्रभावित करता है। यह बहुत जरुरी है कि आप टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को हमेशा बनाए रखें, नहीं तो आगे चल कर आपको बहुत सारी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं कैसे बढ़ाएं सेक्स हार्मोन।

* मोटापा घटाएं : पुरुषो के कमर की चर्बी जितनी अधिक होती है, टेस्टोस्टेरोन का स्तर उतना कम होता है। इसलिए जरूरी है कि आप आप अपनी एब्स पर थोड़ा काम करें। एब्स के लिए कुछ एक्सरसाइज को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं, आपकी कामेच्छा भी बढ़ेगी और बॉडी भी शानदार दिखेगी।

* पूरी नींद : क्या आप भी देर रात तक टीवी देखते हैं ? लेकिन यहाँ आपको बताना जरुरी है की नींद का भी टेस्टोस्टेरॉन की प्रोडक्शन पर प्रभाव पड़ता है | आप कितने घंटे सोते है इसका प्रभाव आपके टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की प्रोडक्शन पर पड़ता है |विशेषज्ञों के अनुसार रात में कम से कम 7-8 घंटों के लिए सोना चाहिए क्योकि शरीर में 70% टेस्टोस्टेरोन निद्रावस्था में उत्पन्न होता है।

* वेट लिफ्टिंग करें : हाल में एक शोध में पाया गया है कि जो पुरुष वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करते हैं उनके टेस्टोस्टोरोन हार्मोन में 49 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। तो एक्सरसाइज में मसल्स के वर्कआउट पर मेहनत शुरू कर दें।

sex hormone,testosterone,simple tips,Health tips,simple health tips,healthy living

* खनिज पदार्थों का सेवन : जिंक और मैग्नीशियम जैसे खनिज शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। अतः, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के उच्च स्तर को बनाएं रखने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरुरी है जो आपके शरीर में इन खनिजों की जरुरत को पूरा करते हैं।

* नशे से दूर रहें : अल्कोहल या किसी भी प्रकार से नशे से पुरुषों में सेक्स हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। अनुसंधानों से यह पता चला है कि नशे का सेवन करने वाले लोगों का शरीर 50% कम टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन करता है।

* कम करें मीठे का सेवन : मीठा कम खाएं, क्योंकि शरीर में शर्करा के स्तर के बढ़ने से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। जब आप मीठा खाते हैं तो आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अपने आप कम हो जाता है। इस हार्मोन के स्रवण और शारीरिक विकास के लिए जितनी हो सके उतनी कम मीठी चीज़े खाएं।

* प्रोटीनयुक्त नाशता : दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन आहार से करें। इसके लिए आप नाशते में अंडा, हरी पत्तेदार सब्जी और नट्स ले सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट वाले ब्रेकफास्ट टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करते हैं जो कि सुबह-सुबह हाई होते हैं। हमें कुछ भी उल्टा सीधा खा कर उसे डिस्टर्ब नहीं करना चाहिये।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com