न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना बन रहा जी का जंजाल, टीका नहीं आने तक सोशल डिस्टेंसिंग ही सहारा

सरकार द्वारा सभी को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 May 2020 1:06:23

कोरोना बन रहा जी का जंजाल, टीका नहीं आने तक सोशल डिस्टेंसिंग ही सहारा

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को मजबूर और विवश बना दिया हैं। पूरी दुनिया में लगभग 37 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा करीब 2.60 लाख तक पहुंच चुका हैं। देश में स्थिति भयावह होती जा रही हैं। ऐसे में सरकार द्वारा सभी को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जबतक टीका नहीं आ जाता, सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना से बचाव का कारगर तरीका है।

इसके इलाज के लिए अलग-अलग दवाओं से लेकर अलग-अलग थेरेपी तक का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके ट्रायल में काफी हद तक सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अब तक हुए ट्रायल में सकारात्मक परिणाम वाले और पहले से उपलब्ध सभी नैदानिक विकल्प सीमित लाभ वाले हैं। व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमण फैलाने वाला यह वायरस भीड़ या समूह में रहने की स्थिति में और अधिक तेजी से फैल सकता है। इसलिए सामाजिक शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,social distancing

यूरोप के तीन बड़े विश्वविद्यालयों के जनसांख्यिकी और समाजशास्त्र के शोधकर्ताओं के मुताबिक, लोगों की आबादी को छोटे समूहों में बांटना जरूरी होगा। क्योंकि व्यक्ति एक सामाजिक प्राणी है और समाज यानी कि समूह में रहने की आदत होती है। लेकिन फिलहाल ऐसा करना खतरा बढ़ाता है। छोटे समूह में बांटे जाने पर दूसरे समूह के लोगों से संपर्क कम किया जा सकेगा और जितना कम संपर्क होगा, वायरस के प्रसाद की संभावना भी उतनी कम होगी।

बाहर निकलने पर सभी लोगों को मास्क लगाने, समय-समय पर हाथ धोने की आदत, साफ-सफाई बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह पर वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ एकमत हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, धर्मस्थल से लेकर कार्यस्थल तक व्यवस्था बदलने की जरूरत है। ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के लीवरहल्म सेंटर फॉर डेमोग्राफिक साइंस एंड डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी के एक शोधकर्ता का कहना है कि लंबी दूरी के हमारे वैसे संबंध, जिन्हें टाले जाने में आपत्ति न हो, उन्हें टाला जाना चाहिए। आने वाले समय में कुछ दिनों तक हमें अपने संपर्क कम करने पड़ सकते हैं। हालांकि, ऐसर रणनीति भारत जैसे देशों में मुश्किल भी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना महामारी से न केवल देश में, बल्कि दुनियाभर में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। बेरोजगारी बढ़ी है। मजदूर और गरीबों का और ज्यादा बुरा हाला है। सरकारों के जिम्मे अर्थव्यवस्था को भी दुरुस्त करने की जिम्मेदारी है। ऐसे में कार्यस्थल के नियमों में, वहां की शिफ्ट टाइमिंग में कार्यालय के स्ट्रक्चर और फर्नीचर में, कार्य संरचनाओं में बदलाव करने होंगे, ताकि कर्मचारियों के बीच शरीरिक दूरी बनी रहे। मालूम हो कि चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग में सामाजिक दूरी की रणनीति अपना कर ही कोरोना का असर कम किया। अधिकांश जगहों पर लॉकडाउन प्रतिबंध भी हटाए हैं। फ्रांस, इटली और स्पेन इस महीने के अंत में अधिक लोगों को घूमने की अनुमति देने की योजना बना रहे हैं। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना अब भी उतना ही जरूरी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स