न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मधुमक्खी डंक मार दें तो इन तरीकों से घर पर ही कर लें इलाज

मधुमक्खी के डंक मारने से सूजन आ जाती है और इसी के साथ अगर जहर अपना प्रभाव दिखाना चालू करें तो बुखार की नौबत भी आ सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Dec 2017 1:31:04

मधुमक्खी डंक मार दें तो इन तरीकों से घर पर ही कर लें इलाज

जिंदगी में तकलीफें कभी भी बता कर दस्तक नहीं देती। हमें हमेशा उनका सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इन तकलीफों में आज हम बात करने जा रहे हैं मधुमक्खी के डंक से होने वाली तकलीफों के बारे में। मधुमक्खी का शहद जितना मीठा होता है उसका डंक उतना ही दर्दनाक। मधुमक्खी के डंक मारने से सूजन आ जाती है और इसी के साथ अगर जहर अपना प्रभाव दिखाना चालू करें तो बुखार की नौबत भी आ सकती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मधुमक्खी के काट जाने पर करने वाले उपचारों के बारे में। तो आइये जानते हैं।

* मधुमक्खी के काटने के बाद ठंडे पानी का प्रयोग आप कर सकते हैं। इसके लिए मधुमक्खी के डंक से प्रभावित भाग को 10 मिनट तक ठंडे पानी में डुबो कर रखें। ठंडे पानी में उस भाग को डुबोने से मधुमक्खी के काटने से हुए घाव की जलन से राहत मिलती हैं।

* बेकिंग सोडा अल्कलाइन होता है। जोकि जहर के असर को कम करने में मददगार होता है। बेकिंग सोडा लगाने से दर्द, खुजली और सूजन में राहत हो जाएगी।

* शहद भी अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण मधुमक्खी के काटने पर उससे होने वाले डंक के असर को खत्म कर देता है। इसके लिए डंक वाले हिस्से में शहद को अच्छे से लगाकर छोड़ दें। इसका ठंडा और सुखदायक प्रभाव डंक के लक्षणों को काफी हद तक कम कर देता है।

home remedies for bee sting,bee sting remedy,bee sting treatment,bee sting reaction,Health tips,health care tips,healthy living

* मधुमक्खी के डंक से फैलने वाले जहर को कम करने में टूथपेस्ट भी मददगार होता है। इसके लिए मधुमक्खी के डंक वाली जगह को पूरी तरह से टूथपेस्ट से लेप कर ढक देना चाहिए। इस उपाय को एक दिन में कम से कम तीन से चार बार करें।

* गेंदे के फूल के रस में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसके फूल के रस को मधुमक्खी के डंक वाली जगह पर सीधा लगाने से जलन और सूजन में आराम मिलता है।

* मधुमक्खी के डंक मारने के बाद दांतों को साफ करने वाला टूथ पेस्ट का भी प्रयोग करना फायदेमंद साबित होता हैं। मधुमक्खी के डंक मारने के बाद जिस भाग पर मधुमक्खी ने डंक मारा हैं उस पर टूथ पेस्ट लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। दिन में तिन या चार बार मधुमक्खी के डंक पर टूथ पेस्ट लगाने से मधुमक्खी के जहर का प्रभाव कम होगा तथा घाव भी जल्दी ही ठीक हो जायेगा।

* चूना एक बहुत ही अच्छा अल्कोलाइड है, जो एसिड के असर को तुरंत कम करता है। इसलिए चूना मधुमक्खी के काटने पर उसके जहर को शरीर में फैलने से रोकता है। इसके साथ ही वह जहर के असर को तुरंत खत्म करता है। डंक के असर को कम करने के लिए चूना में हल्का सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाकर इसे डंक वाले हिस्से में लगाये।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?