न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने वो कौनसे आहार है जो दे सकतें है आपके बड़ते बच्चों को पूरा पोषण

अच्छे पोषक तत्व कई बिमारियों जैसे मोटापा, कमजोर हड्डियां को दूर रखता हैं और यह सुनिश्चित करता है कि आपका बच्चा अच्छे से विकास कर रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Dec 2017 4:57:25

जाने वो कौनसे आहार है जो दे सकतें है आपके बड़ते बच्चों को पूरा पोषण

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार होना बहुत जरूरी हैं। खासकर की बच्चों के लिए ताकि उनका इम्यून सिस्टम इतना अच्छा हो सकें कि उनको रोगों से लड़ने की ताकत मिल सकें। स्वस्थ खाना, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है। बच्चे अक्सर खाना खाने में नखरे करते हैं और करें भी क्यूँ नहीं, उनकी उम्र हैं नखरे करने की। लेकिन इसकी वजह से उनको सही पोषण नहीं मिल पाता जो कि बहुत अरूरी हैं। अच्छे पोषक तत्व कई बिमारियों जैसे मोटापा, कमजोर हड्डियां को दूर रखता हैं और यह सुनिश्चित करता है कि आपका बच्चा अच्छे से विकास कर रहा है। तो आज हम लेकर आये हैं आपके बच्चों को कौनसे आहार दे ताकि उनके शरीर को पोषक तत्वों की भरपाई हो सकें।

* इसके अंतर्गत बच्चों को व्हीट पेन केक, मल्टीग्रेन टोस्ट, व्हीट ब्रेड का सैंडविच, ब्राउन राइस आदि दिए जा सकते हैं। अन्य व्होल ग्रेन भी बच्चों को स्वादिष्ट रूप में दिए जा सकते हैं। अनाज का दलिया, अनाज का आटा, मक्का और गेहूं की रोटियां आदि दी जा सकती हैं।

* बच्चे का वजन कम है तो उसे मलाई वाला दूध पिलाएं। अगर उसे दूध पीने में अच्छा नहीं लगता है तो शेक बनाकर दें।

* थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकिन कुछ-कुछ देर में खाने को दें। भारी मात्रा में भोजन करने से बच्चों को नींद और सुस्ती आ सकती है। उन्हें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पौष्टिक आहार दें, ये उन्हें सतर्क और चुस्त रखेगा। पौष्टिक आहार में ताजे फल, सूखे मेवे, शहद, सूप और सलाद आदि अच्छे विकल्प हैं।

good diet for kids health,kids health tips,health tips for kids,kids diet,health tips for kids,healthy living,Health tips

* खाने में हाइड्रेटेड के स्त्रोतों को शामिल करें। बच्चों को ऐसा आहार दें जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करें। शरीर में पानी की कमी होने से बच्चों का मन बेचैन हो सकता है और वो पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। उन्हें ताजा फलों के रस, छाछ या नींबू पानी या नींबू का रस और हरी चाय दें।

* आयरन खून बनने के लिए एक महत्त्वपूर्ण खनिज है। हरी पत्तेदार सब्जी, आयरन के अच्छे स्त्रोत हैं। रोजाना बच्चों के भोजन का एक हिस्सा हरी सब्जियों का होना चाहिए।

* बच्चों को प्रोटीन की वैरायटी आहार के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करें जैसे अंडे, मछली, चिकन, बेक्ड बीन और दालें आदि।

* विटामिन और खनीज शरीर की स्वस्थ वृद्धि और विकास को बढ़ावा देते हैं। आयरन और कैल्शियम बच्चों के लिए बहुत आवश्यक खनीज हैं। ग्रोथ कर रहे बच्चे को अपनी हड्डियां और दांत मजबूत करने के लिए कैल्शियम की जरुरत होती है। दूध और दूध से बने पदार्थ और एक हद तक हरी पत्ती वाली सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। किशोर अवस्था में बच्चे की कैल्शियम की आवश्यकता की पूर्ती केवल खाने से ही पूरी नहीं होती बल्कि कुछ अतिरिक्त कैल्शियम सप्लिमेंट की जरुरत हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?