न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश के दिनों में ये बीमारियाँ देखती है आपकी राह, आओंगे कब तुम

आइये जानते हैं कि बारिश में कौन-कौन सी बीमारियां आपको शिकार बना सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 8:04:05

बारिश के दिनों में ये बीमारियाँ देखती है आपकी राह, आओंगे कब तुम

मानसून का समय चल रहा हैं और सभी लोग इस सुहाने मौसम का मजा लेने में लगे हुए हैं। लेकिन इस मौसम का मजा लेने के साथ कई सावधानियाँ भी बरतने की जरूरत होती हैं, नहीं तो कई बीमारियाँ आपको अपना शिकार बना लेती हैं। इस मौसम में नमी और पानी के कारण संक्रमण को फैलने में आसानी होती है। इसलिए इस मौसम में "सावधानी हटी दुर्घटना घटी" वाली बात हो जाती हैं। आज हम आपको आपकी सुरक्षा के लिए इस मौसम में होने वाली प्रमुख बीमारियों और उनसे जुड़े सुझाव के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि बारिश में कौन-कौन सी बीमारियां आपको शिकार बना सकती हैं।

* हैजा

यह बीमारी विब्रियो कोलेरा नामक जीवाणु के कारण होती है, जो कि दूषित भोज्य और पेय पदार्थों में मौजूद होता है। हैजा के कारण, पेट में लगातार ऐंठन होती है। साथ ही उल्टी-दस्त भी इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं, जो कि आपके शरीर से पानी और आवश्यक खनिजों की कमी कर देते हैं। इन परिस्थितियों में मरीज बेहद कमजोर हो जाता है। इस रोग से बचने के लिए, खाने-पीने की वस्तुओं की सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाजार से कटे हुए फल न खाएं और खुली सामग्री खाने से परहेज करें।

monsoon diseases,Health tips

* डायरिया

जीवाणुओं के संक्रमण के कारण होने वाली हैजा के अलावा दूसरी बीमारी है डायरिया। हालांकि हैजा और डायरिया के कारण, लक्षण और निवारणों में काफी समानता है। यह बीमारी खास तौर से बरसात के प्रदूषित पानी और प्रदूषित खाद्य सामग्री के सेवन के कारण होती है, अत: खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखें, पानी उबालकर व छानकर पिएं और हाथ धोने के बाद ही कुछ ग्रहण करें।

* डेंगू

अभी मानसून के पहले की बारिश ही हुई है, और मानसून पूरी तरह से सक्रिय भी नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली में डेंगू के कुछ मामले सामने आ गए हैं। डेंगू मच्छरों के काटने से फैलता है और ध्यान रहे, डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में भी पनपते हैं। एडिज मच्छर के काटने से फैलने वाले मरीज के पूरे शरीर और जोड़ों में तेज दर्द के रूप में होता है। इससे बचने के लिए मच्छरों से स्वयं का बचाव करें। घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें, ताकि मच्छर पैदा न हों। साथ ही घर से निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह ढंककर ही निकलें।

monsoon diseases,Health tips

* मलेरिया

मलेरिया आपके घर के आसपास, बरसात के कारण हे जलभराव की वजह से हो सकता है। यह बरसात में होने वाली हालांकि लेकिन काफी गंभीर संक्रामक बीमारी है, और यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, तो मरीज की जान भी जा सकती है। अपने घर के आसपास जलभराव न होने दें और ऐसा होने की स्थिति में स्थानीय नगर पालिका को सूचित करें।

* चिकनगुनिया

चिकनगुनिया भी बरसात में मच्छरों से फैलने वाला बुखार है, जो कि जानलेवा भी हो सकता है। जिसका संक्रमण मरीज के शरीर के जोड़ों पर भी होता है और जोड़ों में तेज दर्द होता है। इससे बचने के लिए जलजमाव से बचें, ताकि उसमें मच्छर न पनप पाएं और आप बीमारी से बचे रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म