न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी शोधकर्ताओं का दावा, ठीक होने के बाद भी फेफड़े में छिपा रह सकता है कोरोना वायरस

चीनी शोधकर्ताओं की तरफ से डराने वाली खबर सामने आई हैं जिसके अनुसार ठीक होने के बाद भी फेफड़े में कोरोना वायरस छिपा रह सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 May 2020 5:53:39

चीनी शोधकर्ताओं का दावा, ठीक होने के बाद भी फेफड़े में छिपा रह सकता है कोरोना वायरस

कोरोना का संक्रमण देश-दुनिया में अपना कहर बरपा रहा हैं जिससे पूरी दुनिया में 33 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा तो ऊपर ही चढ़ता जा रहा हैं। हांलाकि कई लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं और अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घर पहुंच चुके हैं। लेकिन हाल ही में चीनी शोधकर्ताओं की तरफ से डराने वाली खबर सामने आई हैं जिसके अनुसार ठीक होने के बाद भी फेफड़े में कोरोना वायरस छिपा रह सकता है। वहीं दक्षिण कोरिया में भी काफी लोग इलाज के बाद भी कोरोना पॉजिटिव मिले। चीन और दक्षिण कोरिया के अलावा ताइवान, वियतनाम और अन्य देशों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जांच के लिए सैंपल फेफड़ों की गहराई तक नहीं लिए जाने के कारण इसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है।

चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस फेफड़े में गहराई तक मौजूद रह सकता है और जब जांच में सैंपल लिया जाए तो ऐसा भी हो सकता है कि यह पकड़ में न आए और मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आए। कोरिया सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जियॉन्ग यूं के मुताबिक मरीज को दोबारा संक्रमित करने की बजाय कोरोना वायरस के रि-एक्टिवेट होने की संभावना रहती है।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,covid 19,corona in lungs

चीन की सेना आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के शोध प्रमुख डॉ. बियान शियूबु का कहना है कि चीन में एक 78 वर्षीय महिला की तीन बार जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं अस्पताल से छुट्टी के कुछ समय बाद महिला फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसे फिर से 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 13 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी होने के अगले ही दिन उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

उस महिला की मौत के बाद जब पोस्टमॉर्टम किया गया तो चिकित्सकों को उसके लिवर में, दिल में या आंत में कोरोना वायरस नहीं मिला, लेकिन फेफड़ों की गहराई में कोरोना वायरस के स्ट्रेन पाए गए। इसे माइक्रोस्कोप से देखे जाने पर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना स्ट्रेन के शरीर में होने के लक्षण स्पष्ट नहीं दिखाई देते और जांच के लिए सैंपल फेफड़ों की गहराई तक नहीं लिए जाने के कारण इसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है।

मालूम हो कि दुनियाभर में 30 मार्च की रात तक कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 33 लाख पार कर चुकी है, जबकि इस वायरस के कारण 2.31 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण के तरीकों, इसके बदलते लक्षणों को और गहराई से समझने के लिए लगातार शोध की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी