Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता हैं जम्मू-कश्मीर, जानें इसके दर्शनीय स्थल

इसके तीन क्षेत्रों- जम्मू, लद्दाख और कश्मीर के हजारों पर्यटन स्थल आज भी अपनी शोभा को बरकरार रखे हुए हैं। अनेक जातियों, संस्कृतियों व भाषाओं का संगम बना यह प्रदेश एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहां देखिए जम्मू-कश्मीर के पांच खूबसूरत स्थल:

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 07 May 2020 3:28:17

दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता हैं जम्मू-कश्मीर, जानें इसके दर्शनीय स्थल

जम्मू-कश्मीर उत्तर भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां पर्यटन की संभावनाएं बहुत ही प्रबल हैं। हालांकि कई सालों से चल रहे आतंकवाद के कारण सब कुछ छिन्न-भिन्न हो चुका है। लेकिन बावजूद इसके आज भी इसके पर्यटन स्थल दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके तीन क्षेत्रों- जम्मू, लद्दाख और कश्मीर के हजारों पर्यटन स्थल आज भी अपनी शोभा को बरकरार रखे हुए हैं। अनेक जातियों, संस्कृतियों व भाषाओं का संगम बना यह प्रदेश एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहां देखिए जम्मू-कश्मीर के पांच खूबसूरत स्थल:
sights of jammu and kashmir,jammu and kashmir,travel,tourism,holidays,major attractions of jammu and kashmir,tourist place in jammu and kashmir पादुम

अगर आप भी किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां पर आप शांत वातावरण में कुछ समय बिता सकते हैं ओर ठंडे मौसम में आराम फरमा सकते हैं तो आपको पादुम जरूर आना चाहिए। चूं‍कि, यहां पर कई मठ हैं इसलिए आप यहां पर धार्मिक यात्रा का अनुभव भी ले सकते हैं और बौद्ध संस्कृशति के बारे में जान सकते हैं। इसके प्रमुख नजदीकी मठों में बरदन मठ और कुरशा मठ का नाम शामिल है। इस मौसम में आप भी पादुम के शांत और धार्मिक वातावरण में घूम सकते हैं। भारत में ऐसी किसी खूबसूरत जगह की तलाश करना आसान नहीं है। sights of jammu and kashmir,jammu and kashmir,travel,tourism,holidays,major attractions of jammu and kashmir,tourist place in jammu and kashmir श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को प्रमुख रूप से 'धरती पर स्वर्ग' के रूप में जाना जाता है। झेलम नदी के तट पर स्थित श्रीनगर प्राकृतिक स्थलों का अनूठा दृश्य पेश करता है। यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक दृश्यों के अलावा डल झील की वजह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। यहां पर्यटक हाउस बोट को किराए पर लेकर पूरी डल झील की यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं और यहां की फ्लोटिंग वेजीटेबल मार्केट भी देख सकते हैं। sights of jammu and kashmir,jammu and kashmir,travel,tourism,holidays,major attractions of jammu and kashmir,tourist place in jammu and kashmir कारगिल पर्यटन स्थल

कारगिल जम्मू-कश्मीर राज्य में बसा सबसे ठंडा क्षेत्र है। यह श्रीनगर से 205 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर गर्मियों में तापमान बहुत कम रहता है और ठंड में सिंधु नदी की वजह से इस क्षेत्र का तापमान -48 डिग्री तक पहुँच जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 की लड़ाई करगिल में लड़ा गया था जिसे कारगिल युद्ध या ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। sights of jammu and kashmir,jammu and kashmir,travel,tourism,holidays,major attractions of jammu and kashmir,tourist place in jammu and kashmir रघुनाथ मंदिर

विभिन्न मंदिरों के शहर जम्मू में रघुनाथ मंदिर एक भव्य व आकर्षक मंदिर है। महाराजा गुलाब सिंह ने 1835 में इस मंदिर का निर्माण आरंभ करवाया था और बाद में उनके पुत्र महाराजा रणवीरसिंह ने 1860 में इसे पूरा करवाया था। इस मंदिर की आंतरिक सज्जा में सोने की पत्तियों तथा चद्दरों का प्रयोग किया गया है। इस मंदिर में देवी-देवताओं की कलात्मक मूर्तियां दर्शनीय हैं।
sights of jammu and kashmir,jammu and kashmir,travel,tourism,holidays,major attractions of jammu and kashmir,tourist place in jammu and kashmir लेह

लेह नगर, पूर्वी जम्मू-कश्मीर राज्य के उत्तरी भारत में स्थित एक जि।ला मुख्यलाय है। लेह को अपने आकार के कारण दुनिया की छत भी कहा जाता है। यह नगर 3,520 मीटर की ऊंचाई तक उठे अत्तुंग पर्वतीय क्षेत्र पर स्थित है। लेह स्थायी आबादी वाले दुनिया के सबसे ऊंचे नगरों में से एक है। यह भारत के सबसे ठंडे शहरों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका