न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उरी’ का जलवा कायम, 7 दिन, 70 करोड़, 10वें दिन 100 करोड़ !

फिल्म ने बुधवार को 7.73 करोड़ की कमाई करके कुल 63.53 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 18 Jan 2019 4:44:31

‘उरी’ का जलवा कायम, 7 दिन, 70 करोड़, 10वें दिन 100 करोड़ !

नव वर्ष के दूसरे शुक्रवार को प्रदर्शित हुई निर्देशक आदित्य धर की विक्की कौशल और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘उरी’ ने वर्षों से बॉलीवुड के उस मिथक को तोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है जिसमें कहा जाता था कि वर्ष की शुरूआत में प्रदर्शित हुईं फिल्में असफल हो जाती हैं। ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सप्ताह में 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि अभी तक इसके सातवें दिन गुरुवार के आधिकारिक आंकड़ें जारी नहीं किए गए हैं लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। फिल्म ने बुधवार को 7.73 करोड़ की कमाई करके कुल 63.53 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

पिछले एक सप्ताह की ‘उरी’ की कमाई को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म अपने दूसरे वीकेंड अर्थात् शुक्रवार से रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के निकट हो सकती है और सोमवार को तो यह निश्चित तौर पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल होगी, ऐसा हमारा विश्वास है। ‘उरी’ वर्ष 2019 की पहली 100 करोड़ी फिल्म निश्चित तौर पर सोमवार को बन जाएगी। हालांकि इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है, लेकिन इनमें से कोई भी ऐसी नहीं है जो ‘उरी’ को बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए तैयार कर सके।

uri,100 crore,10th day of release,entertainment news

कहना गलत नहीं होगा कि विक्की कौशल के फौजी अवतार ने देखने वालों का ऐसा दिल जीता कि फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने लगातार अपना सिक्का जमाए रखा रखा है। असल घटना पर बनी यह फिल्म दर्शकों को खासी पसंद आ रही है।

इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 8.20 करोड़ से ओपनिंग की थी तो वहीं पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 35 करोड़ का कारोबार करके अपनी सफलता को घोषित कर दिया था। शनिवार को फिल्म ने 12.43 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 10.51 करोड़, मंगलवार को 9.57 करोड़ रुपए की कमाई करके 55.81 करोड़ के सुनहरी आंकड़ें को छूने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म ने ओपनिंग के दिन से अब तक लगातार अपनी कमाई को बनाए रखा है। सात दिन के अन्दर इसकी कमाई प्रति दिन 7 करोड़ से ऊपर रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस फिल्म को 100 करोड़ कमाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के उरी में साल 2016 में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस हमले का बदला लेने के लिए हमारे देश के जाबांज सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई थी। यह फिल्म एक बार फिर उस सफलता को याद दिलाकर भारतीयों का सीना चौंड़ा कर देने में सफल है। आदित्य धर की फिल्म ‘उरी’ में विक्की कौशल के अलावा मोहित रैना, यामी गौतम, परेश रावल, कृति कुल्हारी, स्वरूप संपत और रजित कपूर मुख्य किरदार में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम