न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान : 8 साल, 12 ब्लॉकबस्टर, 2409 करोड का कारोबार, B.O. के रियल किंग

सलमान खान अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर जो शुरूआत की है उससे स्पष्ट झलकता है कि यह फिल्म प्रथम तीन दिन में लगभग 130 करोड का कारोबार करने में सफल होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Dec 2017 10:02:09

सलमान खान : 8 साल, 12 ब्लॉकबस्टर, 2409 करोड का कारोबार, B.O. के रियल किंग

इस शुक्रवार को प्रदर्शित हुई सलमान खान अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर जो शुरूआत की है उससे स्पष्ट झलकता है कि यह फिल्म प्रथम तीन दिन में लगभग 130 करोड का कारोबार करने में सफल होगी। हालांकि कुछ ट्रेड विश्लेषकों ने इस आंकड़े को 150 करोड़ तक का बताया है जो संभवत: सच भी हो सकता है। पिछले आठ साल में सलमान खान ने अपनी सफलता से भारतीय सिनेमा को नई दिशा और दशा दी है। हालांकि इसकी शुरूआत आमिर खान ने की थी, जिनकी फिल्म 'गजनी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह भारतीय सिने इतिहास की पहली ऐसी पहली थी, जिससे 100 करोड़ी क्लब की शुरूआत हुई। इसके बाद से लगातार सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार ऐसे सितारे बने जिन्होंने इस क्लब में कई फिल्में पहुंचाई और स्वयं को हिन्दी सिनेमा के चर्चित सितारों में शामिल करवाया।

Salman Khan,tiger zinda hai,salman bollywood journey,bollywood,gossips

सौ करोड़ी क्लब में अब तक जितनी भी फिल्में आई हैं उनमें से सलमान खान एक मात्र ऐसे सितारे हैं जिन्होंने पिछले आठ साल अर्थात् वर्ष 2010 से लेकर 2017 के अंत तक लगातार 12 फिल्में बैक टू बैक 100 करोडी क्लब में शामिल करवायी हैं। सलमान खान की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'दबंग' थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यही एक मात्र ऐसी फिल्म थी जिसने चरमराते हिन्दी फिल्म उद्योग को नई ऊर्जा और ताकत दी। यह वो फिल्म थी, जिसने घरों में कैद दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर मोड़ा। वो दर्शक को घर में कैद होकर टीवी का गुलाम हो गया था, वह पुन: बड़े परदे पर लौटा। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी 'दबंग' पूरी तरह से मसाला मनोरंजन थी, जिसे हर तबके के दर्शक ने देखा और सराहा।

Salman Khan,tiger zinda hai,salman bollywood journey,bollywood,gossips

इसके बाद सलमान ने लगातार 10 ऐसी फिल्मों की लाइन लगायी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार किया। अब तक उनकी 11 फिल्में इस क्लब में शामिल हो चुकी हैं और 'टाइगर जिंदा है' उनकी 12वीं फिल्म है। इससे पहले उन्होंने रेडी (2011—120 करोड), बॉडीगार्ड (2011—148 करोड), एक था टाइगर (2012—198 करोड़), दबंग-2 (154 करोड़), जय हो (112 करोड़), किक (2014—232 करोड़), बजरंगी भाईजान (2015—320 करोड़), प्रेम रतन धन पायो (2015—213 करोड़), सुल्तान (2016—300 करोड़), ट्यूबलाइट (2017—121 करोड़) और अब 'टाइगर जिंदा है' (2017—350 करोड़ संभावना) हैं।

Salman Khan,tiger zinda hai,salman bollywood journey,bollywood,gossips

सलमान खान की फिल्मों के कारोबार को अगर जोड़ा जाए तो पिछले आठ साल में उन्होंने 11 ऐसी फिल्में दी हैं जिनका बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार 2,059 करोड का रहा है और अगर इस आंकड़े में 'टाइगर जिन्दा है' (350 करोड़ संभावना) को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 2409 करोड रुपये हो जाता है। 2400 करोड से ज्यादा का कारोबार करने वाले आठ वर्षों में वे एक मात्र सितारे हैं।

आने वाले दो वर्षों (2018-2019) में उनकी फिल्मों को देखा जाए तो इस आंकड़े में लगभग 900 करोड का इजाफा और होने की उम्मीद है। उनकी आने वाली फिल्में हैं- रेस-3, दबंग-3, भारत और रेमो डिसूजा निर्देशित डांसिंग डैड - अर्थात् दस वर्ष के सफर में सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ी सितारे हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर