न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म समीक्षा : टाइगर जिंदा है : पैसा वसूल

फिल्म समीक्षा : टाइगर जिंदा है : पैसा वसूल

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Dec 2017 10:02:22

फिल्म समीक्षा : टाइगर जिंदा है : पैसा वसूल

निर्माता : आदित्य चोपड़ा
लेखक निर्देशक : अली अब्बास जफर
सितारे : सलमान खान, कैटरीना कैफ और सज्जद डेलाफ्रूज
रेटिंग स्टार: 4

अपने पहले दृश्य ही से फिल्म दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाती है और इसका सुरूर फिल्म खत्म होने के बाद भी बना रहता है। जासूसी कथानक पर आधारित फिल्मों में लेखक निर्देशक अली अब्बास जफर की यह फिल्म सुनहरी लफ्जों में लिखी जाएगी। वर्ष 2012 में आई कबीर खान निर्देशित ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल यह फिल्म पूरी तरह से एक्शन बेस्ड फिल्म है जिसमें निर्देशक ने अपनी निर्देशकीय क्षमता के साथ अपने लेखन का जादू बरकरार रखा है। साथ ही उन्होंने फिल्म के नायक सलमान खान से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाया है। हालांकि फिल्म का उत्तराद्र्ध कुछ खिंचा सा लगता है लेकिन इस कमी को फिल्म के एक्शन दृश्यों ने पूरा कर दिया है।

एक तरफ जहाँ फिल्म का एक्शन दर्शकों को हैरान करता है वहीं दूसरी तरफ संगीत उनको मस्त करता है। स्वाग से करेंगे सबका स्वागत और दिल बोले गीत लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है बल्कि इसके कथानक में कई परतें हैं जो धीरे-धीरे खुलती हैं और दर्शकों को अपने मोहपाश में बांध लेती हैं। फिल्म एक संदेश भी देती है। यह पूरी तरह से इंसानियत की कहानी है, जिसमें अली अब्बास जफर ने दिखाया है कि सही और गलत की लड़ाई में इंसानियत की हत्या होती है।

Salman Khan,tiger zinda hai,movie review,katrina kaif,ali abbas zafar,bollywood,gossips,entertainment

सितारों का अभिनय उम्दा है। फिल्म में जहां पूरी तरह से सलमान खान को फोकस किया गया है वहीं दूसरी ओर कैटरीना कैफ और खलनायक की भूमिका में नजर आए सज्जद डेलाफ्रूज का भी पूरा ध्यान रखा गया है। सज्जद इरानी सितारे हैं जो दुबई में रहते हैं और इरान के कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका अभिनय किरदार की आवश्यकता के अनुरूप है। फिल्म के संवाद प्रभावशाली हैं, जो दर्शकों की तालियां प्राप्त करते हैं। विशेष रूप से सलमान खान द्वारा बोले गए संवाद।

निश्चित रूप से यह वर्ष 2017 की आखिरी और पहली बड़ी हिट फिल्म है। बॉक्स ऑफिस को इससे खासी उम्मीदें हैं जो पूरी होती नजर आ रही हैं। यदि आप सलमान खान और एक्शन के प्रशंसक हैं तो इस फिल्म को आप एक बार नहीं बल्कि दो-तीन बार देखना पसन्द करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर