न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फोटो लेने के बाद फीमेल फैन ने प्रभास को जड़ा थप्पड़! वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर प्रभास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वे लॉस एंजिलिस जा रहे हैं। जहां उन्हें साहो के बचे हुए हिस्से की शूटिंग करनी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 5:32:26

फोटो लेने के बाद फीमेल फैन ने प्रभास को जड़ा थप्पड़! वीडियो हुआ वायरल

‘बाहुबली’ के जरिये विश्व सिनेमा में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाने वाले अभिनेता प्रभास (Prabhas) की अगली फिल्म "साहो" 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। ‘साहो (Saaho)’ को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में निर्माता 300 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। यह दक्षिण में बनी ‘बाहुबली’ और 2.0 के बाद सबसे महंगी फिल्म है। एक्शन से भरपूर फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर प्रभास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वे लॉस एंजिलिस जा रहे हैं। जहां उन्हें साहो के बचे हुए हिस्से की शूटिंग करनी है। इस दौरान एक्टर को पास पाकर उनकी एक फीमेल फैन की एक्साइटमेंट चरम पर दिखी।

फीमेल फैन इतनी ज्यादा उत्साहित हो गई कि उसने प्रभास को गलती से थप्पड़ मार दिया। वायरल हो रहे वीडियो में प्रभास को देखते ही उनकी एक फैन काफी खुश हो जाती है। वो बाहुबली स्टार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहती हैं। इस दौरान वो खुशी में कूदने लगती हैं। तस्वीर क्लिक कराने के बाद फीमेल फैन प्रभास को छूने की कोशिश करती है। और फैन का हाथ प्रभास के गाल पर थोड़ा तेजी से लग जाता है। फैन का ऐसा रिएक्शन देखकर प्रभास को कुछ समझ नहीं आता। वे मुस्कुराते हुए अपने गाल पर हाथ लगाते हैं और दूसरे फैन के साथ फोटो खिंचवाने लगते हैं।

prabhas,saaho,prabhas marriage,prabhas wedding,prabhas wedding date,prabhas marriage date,prabhas anushka,saaho release date,saaho teaser,anushka shetty,prabhas anushka shetty,prabhas uncle krishnam raju,darling,mirchi,prabhas fan,prabhas los angeles

बता दे, फिल्म के निर्माता साहों को बड़े स्केल पर बना रहे हैं इसका अंदाजा इस बात से लग जाता है कि यह देश दूसरी सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है। इसका कुल बजट 300 करोड़ है। बजट का 50 प्रतिशत सिर्फ इसके एक्शन दृश्यों पर खर्च किया जा रहा है। बाहुबली के बाद प्रभास (Prabhas) ने अपनी फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी। इसी के चलते कई निर्माताओं ने उन पर दांव लगाने से इंकार कर दिया था। लेकिन साहो के निर्माताओं ने उन्हें बाहुबली-2 के प्रदर्शन से पहले ही अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली थी। उन्होंने प्रभास को 30 करोड़ रुपये मेहनताने के रूप में दिए हैं। फिल्म के निर्माता इसे सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में है, जिसके चलते वे पानी की तरह पैसा खर्च कर रहे हैं। फिल्म के एक एक्शन दृश्य को फिल्माने के लिए उन्होंने 90 करोड़ का खर्च किया था। इस दृश्य की तैयारी में 100 दिन लगे थे। इसे 80 कैमरामैन ने मिलकर शूट किया। 120 लोगों ने मिलकर 8 दिन तक इस फाइट सीन का टेस्ट शूट किया था। 20 दिन तक चली फाइट सीन की मेन शूटिंग। इस दौरान 37 कारों और 5 ट्रकों का इस्तेमाल किया गया था।

प्रभास (Prabhas) की ‘साहो’ को तमिल, तेलुगु और हिन्दी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म के हिन्दी वर्जन के लिए करण जौहर ने निर्माताओं से हाथ मिलाया है। उत्तर भारत में वे इस फिल्म का प्रदर्शन अनिल थडानी के साथ करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम