न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने की ‘तनु वेड्स मनु-3’ की घोषणा, क्या अमल करेंगे आनन्द एल राय

अब उन्होंने एक और बड़ा बयान देकर स्वयं को सुर्खियों में ला दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 3:41:57

कंगना रनौत ने की ‘तनु वेड्स मनु-3’ की घोषणा, क्या अमल करेंगे आनन्द एल राय

कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर इन दिनों खासी सुर्खियाँ बटोर रही हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी कंगना रनौत मीडिया को हैरान करने वाले बयान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने पुराने दुश्मन ऋतिक रोशन पर ताना मारा था कि उनकी फिल्म ‘मोहनजोदारो’ को देखने कौन आया था। और अब उन्होंने एक और बड़ा बयान देकर स्वयं को सुर्खियों में ला दिया है।

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ चार दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को लेकर वे बहुत उत्साहित नजर आ रही हैं। उनका मानना है कि इस फिल्म की सफलता से बॉलीवुड में पीरियड ड्रामा फिल्मों के लिए एक नया दरवाजा खुलेगा जिसके जरिये कई निर्माता इस प्रकार की फिल्मों का निर्माण करेंगे।

kanhana ranaut,tannu weds manu 3

अपने हालिया दिए गए बयान में उन्होंने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि वे जल्द ही तनु वेड्स मनु-3 का ऐलान करने वाले हैं। जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन्होंने निर्देशक आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो को देखा है तो इस सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि जीरो की स्क्रीनिंग की दौरान वह मणिकर्णिका में काफी व्यस्त थी। इसी के साथ कंगना ने कहा है कि लेकिन आनंदजी हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग पर जरूर आएंगे। कंगना का इतना ही कहना था कि तुरंत ही उन्होंने तपाक से कह दिया कि हम तनु वेड्स मनु 3 की घोषणा भी करने वाले है।
तनु वेड्स मनु को लेकर आनन्द एल राय को भी जरूर कंगना रनौत की घोषणा का पता चला होगा ऐसे में क्या वे अपनी इस सफल फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को बनाने की योजना बनाएंगे या फिर यह कंगना रनौत की जल्दबाजी में घोषित की गई घोषणा ही रह जाएगी।

बात की जाए मणिकर्णिका की तो इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत करती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे, अतुल कुलकर्णी, जिस्सु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेराय, जीशान अय्यूब और डैनी डेनजोंगपा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले है। कंगना इस फिल्म के अलावा ‘मेंटल है क्या’ और ‘पंगा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली है। पिछले दिनों ही कंगना ने अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘पंगा’ की श्ूाटिंग शुरू की है, जिसमें वे कबड्डी प्लेयर की भूमिका में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम