न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अतिविश्वासी हुए जॉन अब्राहम, दो लड़ाईयाँ लडऩे को तैयार, किसमें होगी जीत किसमें हार

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार को मात देने में सफल रहे अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी पिछली दो सफलताओं को देखकर अति विश्वास से भर गए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 2:14:28

अतिविश्वासी हुए जॉन अब्राहम, दो लड़ाईयाँ लडऩे को तैयार, किसमें होगी जीत किसमें हार

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार को मात देने में सफल रहे अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी पिछली दो सफलताओं को देखकर अति विश्वास से भर गए हैं। उन्हें ऐसा लगने लगा है कि दर्शक अब उन्हें कुछ ज्यादा तवज्जो देने लगा है जिसके चलते वे बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष एक नहीं बल्कि दो बार बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से मुकाबला करते नजर आएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जॉन अब्राहम एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ मुकाबला करने जा रहे हैं। इस दिन जहाँ उनकी फिल्म ‘बाटला हाउस’ का प्रदर्शन होगा, वहीं इसी दिन अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ का प्रदर्शन भी होने जा रहा है। मिशन मंगल मानव के अन्तरिक्ष में जाने की कहानी है, जबकि बाटला हाउस दिल्ली के विवादित एनकाउंटर पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस को इस बार उम्मीद है कि दर्शक अक्षय से ज्यादा जॉन अब्राहम की फिल्म को पसन्द करेंगे।

john abraham,batla house,entertainment news,republic day 2019

इन फिल्मों के प्रदर्शन के ठीक साढ़े तीन माह बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर से बॉलीवुड की एक और बड़ी फिल्म से मुकाबला करते नजर आएंगे। 6 दिसम्बर को वे अपनी फिल्म ‘पागलपंती’ के साथ संजय दत्त और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘पानीपत’ से मुकाबला करते नजर आएंगे। ‘पानीपत’ को 6 दिसम्बर को प्रदर्शित करने की घोषणा पहले की गई थी, लेकिन पिछले दिनों अचानक से ‘पागलपंती’ के निर्माताओं ने भी अपनी फिल्म को इसी दिन प्रदर्शित करने की घोषणा करके ‘पानीपत’ के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। यह दोनों ही फिल्में मल्टीस्टारर हैं।
‘पानीपत’ का निर्माण व निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं, जो अब तक बॉलीवुड को ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘व्हाट्स योर राशि’, ‘मोहन जोदारो’, ‘स्वदेश’ सरीखी फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकार हैं। इन कलाकारों के अतिरिक्त अभी इस प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड के कुछ और नामचीन सितारों का जुडऩा सम्भव होगा। आशुतोष गोवारिकर इसे 200 करोड़ के बजट में बना रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर ‘पागलपंती’ को लेखक निर्देशक अनीस बज्मी बना रहे हैं। जो अब तक हलचल, वैलकम, वैलकम बैक, रेडी, नो एंट्री, मुबारकां जैसी फिल्में बना चुके हैं। अनीस बज्मी हास्य फिल्में बनाते हैं और ‘पागलपंती’ भी इसी तरह की फिल्म है। ‘पागलपंती’ में जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अनिल कपूर, उर्वशी रौटेला, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट जैसे कलाकार हैं।

john abraham,batla house,entertainment news,republic day 2019

इस मुकाबले में जॉन अब्राहम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। उनकी जहाँ दोनों पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की है, वहीं दूसरी ओर संजय दत्त और अर्जुन कपूर की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया है। इसके अतिरिक्त इन फिल्मों का बजट भी इनकी सफलता में अहम् भूमिका निभाएंगा। ‘पागलपंती’ सीमित बजट में बनाई जा रही है जबकि ‘पानीपत’ 200 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है। ऐसे में अभी से नजर आ रहा है कि ‘पानीपत’ को ‘पागलपंती’ से आगे निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम