न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बाटला हाउस’ से पहले ‘रॉ’ में पाक के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे जॉन, प्रदर्शन तिथि तय

गत वर्ष में ही इस फिल्म की शूटिंग जॉन अब्राहम ने पूरी कर दी थी। अब इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि घोषित कर दी गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 4:27:28

‘बाटला हाउस’ से पहले ‘रॉ’ में पाक के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे जॉन, प्रदर्शन तिथि तय

वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर दो बेहतरीन सफल फिल्में—परमाणु और सत्यमेव जयते—देने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम इस वर्ष भी अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी ये दो फिल्में—‘रॉ: रोमियो, अकबर, वाल्टर’ और ‘बाटला हाउस’—हैं। इनमें से ‘बाटला हाउस’ की प्रदर्शन तिथि 15 अगस्त, 2019 इसकी घोषणा के साथ ही तय कर दी गई थी, लेकिन दूसरी फिल्म ‘रॉ’ की प्रदर्शन तिथि तय नहीं थी। गत वर्ष में ही इस फिल्म की शूटिंग जॉन अब्राहम ने पूरी कर दी थी। अब इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि घोषित कर दी गई है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श के अनुसार जॉन अब्राहम स्टारर ‘रॉ’, इस साल 12 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म को पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाया जा रहा था। फिल्म की घोषणा के साथ ही इसके जारी किए गए पोस्टरों में सुशांत सिंह राजपूत ही नजर आए थे। लेकिन अपनी दूसरी फिल्मों के चलते सुशांत सिंह राजपूत इसके लिए तारीखें उपलब्ध नहीं करवा पाए जिसके चलते उन्हें यह फिल्म छोडऩी पड़ी थी। इसके बाद इस फिल्म का प्रस्ताव जॉन अब्राहम के पास गया था, जिसे उन्होंने पटकथा पसन्द आने के बाद करना स्वीकार्य किया था। ‘रॉ’ में जॉन अब्राहम एक भारतीय जासूस का किरदार निभाते दिखेंगे, जो पाकिस्तान में जाकर वहाँ के राज उजागर करेगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम की बेहतरीन एक्शन दृश्य दर्शकों को देखने को मिलेंगे, क्योंकि यह पूरी फिल्म एक्शन पर ही आधारित है।

batla house,raw,john abraham,entertainment news

फिल्म ‘रॉ’ में जॉन अब्राहम के साथ-साथ, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकंदर खेर जैसे मंझे हुए सितारे नजर आएंगे। ‘रॉ’ का निर्माण वाईकॉम 18 मोशन पिक्चर्स काइटा प्रोडक्शन्स और वीए फिल्म कम्पनी के साथ मिलकर कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन रॉनी ग्रेवाल ने किया है। फिल्म की प्रदर्शन तिथि की घोषणा के बाद अब जल्द ही इसका पहला लुक और ट्रेलर जारी किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम