न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर से जूझ रहे इरफान खान लौटे भारत, 8 महीने बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 12:50:51

कैंसर से जूझ रहे इरफान खान लौटे भारत, 8 महीने बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) मुंबई वापस आ गए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स ने करीब 8 महीने बाद स्पॉट किया। बता दें कि इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (Neuro Endocrine Tumor) से पीड़ित थे जिसके बाद वो अपना इलाज करवाने के लिए लंदन रवाना हो गए थे। अब ऐसा लगता है कि उनका इलाज पूरा हो गया है।

irrfan khan,irrfan khan latest,irrfan khan news,irrfan khan back to mumbai,cancer treatment

वापस आने के दौरान एयरपोर्ट पर इरफान (Irrfan Khan) चेहरे पर रूमाल बांधे और सिर पर हैट पहने नजर आए। इरफान (Irrfan Khan) नहीं चाहते थे कि उनकी फोटोज ली जाए और इसलिए उन्होंने अपना चेहरा भी छुपा रखा था। मीडिया ने भी उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें फोटो के लिए नहीं कहा। हालांकि पीछे से ली गई इरफान की कुछ फोटोज देखने को मिली है जिसमें वो ब्लैक कैप, पिंक जैकेट और कार्गो पैंट पहने हुए नजर आए। इरफान ने आंखों पर चश्मा भी लगाया था और उनके हाथ में हरे रंग का एक बॉक्स भी था।

irrfan khan,irrfan khan latest,irrfan khan news,irrfan khan back to mumbai,cancer treatment

खबरों की मानें तो इरफान को यह बीमारी फिल्म "हिंदी मीडियम" की शूटिंग के वक्त से थी। इरफान आख़िरी बार फिल्म "कारवां" में नजर आए थे। इसमें उन्होंने दुलकर सलमान के साथ काम किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो इरफान के "हिंदी मीडियम-2" के साथ वापसी करने की खबरें हैं।

irrfan khan,irrfan khan latest,irrfan khan news,irrfan khan back to mumbai,cancer treatment

पहले पार्ट में इरफान ने राज नाम के एक बिजनेसमैन का रोल किया था। 2017 में इरफान की फिल्म हिन्दी मीडियम को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म में दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में थे।

irrfan khan,irrfan khan latest,irrfan khan news,irrfan khan back to mumbai,cancer treatment

इरफान के दोस्त निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने बताया, इरफान के लंदन से देश लौटने के बाद मैं उनसे मिला हूं। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। इरफान की पर्दे पर वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, इरफान ने खुद मुझसे कहा है कि वो जल्द हिन्दी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) का कहना है कि फिल्म का सीक्वल इरफान सर के बिना बनाने की हम सोच भी नहीं सकते हैं। सर, जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस वक्त फिल्म की पटकथा को फाइनल टच दिया जा रहा है। फिल्म आगामी वर्ष प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म के दूसरे पार्ट में पहले करीना कपूर खान के होने की खबरें आई थीं लेकिन करीना कपूर खान ने कम फीस मिलने की वजह से फिल्म को छोड़ दिया। करीना कपूर खान फिल्म के लिए 8 करोड़ मांग रही थी, जबकि दिनेश विजन उन्हें 5 करोड़ देने को तैयार थे। अब फिल्म में राधिका आप्टे को लेने के समाचार आ रहे हैं। हालांकि अभी तक राधिका आप्टे ने इस फिल्म पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष, मिडिल ईस्ट में 200 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
17 दिन की जंग के बाद भी नतीजा अधूरा, ट्रंप की रणनीति पर सवाल; एक्सपर्ट्स बोले- ईरान अभी भी पलट सकता है बाजी
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
27 मार्च को JDU अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, फिर से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के आसार
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत, उत्तराखंड में रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलेंडर मिलेंगे
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स