न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 साल, 6 ब्लॉकबस्टर, 756 करोड का कारोबार, यह हैं अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे सफल सितारे हैं जो वर्ष में तीन या चार फिल्में देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Dec 2017 1:23:24

2 साल, 6 ब्लॉकबस्टर, 756 करोड का कारोबार, यह हैं अक्षय कुमार

हिन्दी सिनेमा में कुछेक ही ऐसे सितारे हैं जिनकी फिल्मों को पिछले दस साल से बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता मिल रही है। बॉलीवुड के लिए वर्ष 2008 से सफलता की जो शुरूआत हुई वह लगातार जारी है। हर वर्ष गिनती की कुछ ही फिल्में ऐसी आती हैं जो इन बड़े सितारों की होती हैं और यह सभी की सभी बॉक्स ऑफिस पर 100-100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब होती हैं। बॉक्स ऑफिस के इन सरताज सितारों में शामिल हैं—आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और कुछ हद तक शाहरुख खान। इनके बाद अब इस लिस्ट में वरुण धवन भी शामिल हो गए हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार कर रही हैं।

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे सफल सितारे हैं जो वर्ष में तीन या चार फिल्में देते हैं। अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म के लिए दो माह का समय तक देते हैं। तय समय पर फिल्म शुरू करते हैं, तय समय पर प्रदर्शित करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी तय सफलता को बटोर कर ले जाते हैं। शेष सितारे वर्ष में एक या दो फिल्में करते हैं।

अक्षय कुमार के पिछले दो वर्षों पर एक नजर डाली जाए तो उन्होंने 2016 और 2017 में कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्में दी हैं। इन पाँचों फिल्मों ने सौ करोड़ी क्लब में अपनी जगह बनाई है। वर्ष 2016 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'एअरलिफ्ट' का प्रदर्शन हुआ था। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 10.50 करोड का कारोबार किया था। किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। आश्चर्यजनक तरीके से इस फिल्म ने 112 करोड का कारोबार करके यह कारनामा कर दिखाया।

Akshay Kumar,padman,bollywood,gossips,entertainment

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में ही अप्रैल माह में सफल सीरीज 'हाउसफुल' का तीसरा भाग 'हाउसफुल-3' दिया। इस फिल्म में वे अकेले सितारे नहीं थे बल्कि उनके साथ अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख भी थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

चार माह में दो सफल फिल्म देने वाले अक्षय कुमार ने फिर तीन माह के अन्तराल के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक और सौ करोड़ी फिल्म थी 'रूस्तम', जो तमाम प्रकार की खामियों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड का कारोबार करने में सफल हुई। इस फिल्म की सफलता में इसके संगीत का योगदान भी प्रमुख रहा। 'रूस्तम' का एक गीत 'ओ तेरे संग यारा खुशरंग बहारा, तू रात दीवानी मैं जर्द सितारा...' (गायक आतिफ असलम, संगीतकार अर्को प्रवो मुखर्जी, गीतकार मनोज मुंतशिर) विशेष उल्लेखनीय रहा। यह फिल्म के.एम. नानावटी बनाम स्टेट ऑफ महाराष्ट्र पर आधारित थी। इसके निर्माण में सात लोगों ने योगदान दिया और इसके संगीतकारों में शामिल थे—अंकित तिवारी, जीत गांगुली, राघव सच्चर, अर्को प्रवो मुखर्जी। फिल्म के कथा-पटकथाकार विपुल के. रावल थे और निर्देशन था टीनू सुरेश देसाई।

Akshay Kumar,padman,bollywood,gossips,entertainment

वर्ष 2016 में लगातार तीन सफल सौ करोड़ी फिल्मों के साथ अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर 356 करोड़ का आँकड़ा छूने में सफलता प्राप्त की।

अक्षय कुमार ने अपनी सफलता को जारी रखते हुए वर्ष 2017 में फिर दर्शकों को दो 100 करोड़ी फिल्में दीं। फरवरी 2017 में उनकी फिल्म जॉली एलएलबी-2 प्रदर्शित हुई। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आए अक्षय कुमार मिसफिट थे, लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 117.24 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

जुलाई 2017 में अक्षय कुमार एक बार फिर परदे पर नजर आए। लेकिन इस बार वे बिलकुल बदले हुए रूप में दर्शकों के सामने हाजिर हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित उनकी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने अपने कथानक और प्रस्तुतीकरण के चलते दर्शकों को खासा गुदगुदाया। नारायण सिंह निर्देशित 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' ने बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। यह वर्ष 2017 की उनकी दूसरी सौ करोड़ी फिल्म थी। इन दो फिल्मों के जरिए अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड के आँकड़ें को छूने में सफलता प्राप्त की। इस तरह देखा जाए तो वर्ष 2016 और 2017 को मिलाकर अक्षय कुमार ने अपने बूते बॉक्स ऑफिस को 606 करोड़ का योगदान दिया।

Akshay Kumar,padman,bollywood,gossips,entertainment

आगामी वर्ष 2018 की शुरूआत भी अक्षय कुमार की एक और सफलतम फिल्म 'पैडमैन' से होने जा रही है। सफलता के हवाई घोड़े पर सवार अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस कुछ ज्यादा ही आशान्वित नजर आ रहा है। 'पैडमैन' से उम्मीद की जा रही है वह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड तक का कारोबार करने में सफल होगी। यदि ऐसा हुआ तो दो वर्ष (26 जनवरी 2016 से 26 जनवरी 2018) में लगातार छह सुपरहिट फिल्में देने वाले वे बॉलीवुड के पहले अकेले सितारे होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर