न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डॉन द फाइनल चैप्टर’ होगी ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की अन्तिम फिल्म, धमाकेदार होगा एक्शन

पिछले कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर सफलता को तरसते शाहरुख खान एक बार फिर से स्वयं को स्थापित करने के लिए फरहान अख्तर की सफल फ्रेंचाइजी ‘डॉन’ का सहारा लेने जा रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 9:06:41

‘डॉन द फाइनल चैप्टर’ होगी ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की अन्तिम फिल्म, धमाकेदार होगा एक्शन

पिछले कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर सफलता को तरसते शाहरुख खान एक बार फिर से स्वयं को स्थापित करने के लिए फरहान अख्तर की सफल फ्रेंचाइजी ‘डॉन’ का सहारा लेने जा रहे हैं। इस फिल्म की चर्चा पिछले कुछ सालों से होती रही है लेकिन अब ऐसा महसूस हो रहा है कि डॉन सीरीज की यह तीसरी फिल्म शीघ्र ही शुरू होगी और इसे देखने का सौभाग्य दर्शकों को आगामी वर्ष मिलेगा।

पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख खान ने इस फिल्म के चलते ‘सारे जहाँ से अच्छा’ नामक फिल्म से किनारा कर लिया है, जिसमें वे राकेश शर्मा की जिन्दगी को बयां करने वाले थे। हालांकि अभी तक इस फिल्म से उनके किनारा करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावनाएँ और संकेत ऐसे ही संकेत दे रहे हैं।

bollywood,Shah Rukh Khan,farhan akhtar,don,don franchise

पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख खान ने इसकी शूटिंग मई के स्थान पर फरवरी में ही शुरू करने जा रहे हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि इस फिल्म के कथानक में ऐसा कुछ नहीं है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर सके। फिल्म में जहाँ रोमांस की कमी है, वहीं इसमें एक्शन का भी अभाव है। इन दोनों बातों के चलते किंग खान ने इससे किनारा किया है।

फरहान अख्तर की फिल्म के बारे में भी एक चर्चा है और वह यह है कि यह डॉन सीरीज की अन्तिम फिल्म होगी और इसका नाम ‘डॉन दि फाइनल चैप्टर’ होगा। मूल रूप से 1978 में आई अमिताभ बच्चन की मेगा हिट ‘डॉन’ को फरहान अख्तर ने शाहरुख खान के साथ रीमेक के तौर पर बनाया था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने इसे फ्रेंचाइजी में तब्दील किया और इसका दूसरा भाग ‘डॉन-2’ के नाम से बनाया गया। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। डॉन-2 वर्ष 2011 में आई थी।

इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें धमाकेदार एक्शन होगा। चूंकि यह डॉन सीरीज की अन्तिम फिल्म होगी जिसके चलते इसका क्लाइमैक्स हैरत अंगेज एक्शन से भरपूर होगा इसमें दर्शकों को कई रहस्यमयी चीजों से अवगत कराया जाएगा। अभी तक इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में सिवाय शाहरुख खान के अतिरिक्त किसी और का नाम सामने नहीं आ पाया है। पिछली दोनों फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं थी लेकिन डॉन द फाइनल चैप्टर में उनकी जगह कौन नजर आएगा यह भी घोषित होना बाकी है।

वैसे उम्मीद कैटरीना कैफ की ज्यादा लग रही है, जो एक्शन करने में माहिर हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में तगड़ा एक्शन किया है और अब वे ‘भारत’ में एक्शन करती नजर आएंगी। कैटरीना कैफ हाल ही में शाहरुख खान के साथ जीरो में नजर आईं थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम