न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ठाकरे’ पर कैंची, आमने-सामने हुए निर्माता और सेंसर बोर्ड

सेंसर बोर्ड ने ‘ठाकरे’ फिल्म में आए तीन संवादों पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 5:29:06

‘ठाकरे’ पर कैंची, आमने-सामने हुए निर्माता और सेंसर बोर्ड

शिवसेना जैसे बडे राजनीतिक दल की स्थापना करने वाले और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम् स्थान रखने वाले बाल ठाकरे की जिन्दगी पर बन रही फिल्म ‘ठाकरे’ के कुछ दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर सेंसर बोर्ड और निर्माता आमने-सामने की स्थिति में आ गए हैं।

सेंसर बोर्ड ने ‘ठाकरे’ फिल्म में आए तीन संवादों पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। फिल्म के लेखक-निर्माता और शिवसेना सांसद संजय राउत सेंसर बोर्ड की इस आपत्ति को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। वे इन संवादों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं करना चाहते हैं। इससे सेंसर बोर्ड के साथ उनके टकराव की स्थिति बन गई है।

जिन तीन संवादों को लेकर टकराव है, उनमें से दो दक्षिण भारतीयों के सम्बन्ध में कहे गये हैं और एक संवाद अयोध्या के विवादित बाबरी मस्जिद के ढाँचे पर है। फिल्म के लेखक-निर्माता और शिवसेना सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा है कि बाला साहेब ठाकरे का 50 साल से अधिक लम्बा सामाजिक और राजनीतिक जीवन रहा है। उनकी जिन्दगी को हम जस की तस दिखा रहे हैं, इसलिए हमारी फिल्म पर ऑब्जेक्शन का कोई कारण नहीं है।

ज्ञातव्य है कि पिछले बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। ट्रेलर की शुरूआत मुंबई में हुए दंगों के दृश्य से होती हुई दिखायी गई है। इसी दौरान पृष्ठभूमि में एक आवाज आती है, ऐसे वक्त में केवल एक ही आदमी मुंबई को शांत करवा सकता है। आवाज के बंद होने के साथ ही ठाकरे के रूप में नवाजउद्दीन सामने आते हैं।

ट्रेलर में बाल ठाकरे के आम आदमी से सीएम बनने और उसके बाद एक कद्दावर इंसान बनने तक का सफर दिखाया गया है। उन्होंने कैसे मराठी मानुष का आंदोलन खडा किया, कैसे राजनीति में प्रवेश किया, कैसे शिवसेना की स्थापना हुई यह सब कुछ दिखाने का प्रयास किया गया है। 2.54 मिनट के ट्रेलर में सिर्फ नवाजउद्दीन ही छाए हैं। सबसे बडी बात यह है कि मराठी ट्रेलर में वे विवादित संवाद भी हैं, जिन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति की है। क्या ट्रेलर पर सेंसर की कैंची नहीं चलती है, जो उन पर फिल्म प्रदर्शन के दौरान आपत्ति दर्ज करवाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम