न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 साल बाद साथ आ सकते हैं सलमान-सूरज बडज़ात्या, ‘दबंग’ के पास नहीं है वक्त

कुछ दिनों पूर्व ही समाचार प्राप्त हुए थे कि सलमान खान (Salman Khan) और सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 1:15:13

2 साल बाद साथ आ सकते हैं सलमान-सूरज बडज़ात्या, ‘दबंग’ के पास नहीं है वक्त

कुछ दिनों पूर्व ही समाचार प्राप्त हुए थे कि सलमान खान (Salman Khan) और सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) को सूरज बडज़ात्या की अगली प्रेम कहानी पसन्द आई थी, जिसे सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) जल्द ही शुरू करने के प्रयास में थे। अब इस फिल्म को लेकर समाचार आ रहे हैं कि सलमान खान के पास सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म के लिए समय नहीं है। सूरज बडज़ात्या (Sooraj Barjatya) को सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करने के लिए कम से कम दो वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी ईद पर प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘भारत (Bharat)’ को पूरा करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद मार्च माह के अन्तिम सप्ताह से सलमान खान (Salman Khan) अपने भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) की सफल फ्रेंचाइजी ‘दबंग (Dabangg)’ के 3रे भाग को शुरू करेंगे। ‘दबंग-3 (Dabangg-3)’ को चार महीने के लम्बे एक ही शूटिंग शेड्यूल में पूरा किया जा रहा है, क्योंकि इसे इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Salman Khan,sooraj barjatya,bharat,kick 2,dabangg 3,arbaaz khan,rohit shetty,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘दबंग-3’ को पूरा करने के तुरन्त बाद सलमान खान (Salman Khan) सम्भवत: निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘किक-2 (Kick-2)’ को शुरू करेंगे। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रोहित शेट्टी को सौंपी गई है। पिछले माह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और सलमान खान (Salman Khan) के एक साथ काम करने के समाचारों को नेशनल न्यूज तक में प्रसारित किया गया था, जिसमें कहा गया था साजिद नाडियाडवाला और रोहित शेट्टी मिलकर सलमान खान की फिल्म ‘किक-2 (Kick-2)’ को बनाएंगे। इस फिल्म को सलमान खान सम्भवत: इस वर्ष के अन्त में शुरू करेंगे। ‘किक-2’ की सम्भावित प्रदर्शन तिथि आगामी वर्ष ईद है। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में किसी प्रकार की कोई हलचल नजर नहीं आ रही है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में साजिद नाडियाडवाला ने ‘किक-2 (Kick-2)’ को लेकर पोस्टर जारी किए थे जिनमें कहा गया था कि यह फिल्म वर्ष 2019 क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी।

Salman Khan,sooraj barjatya,bharat,kick 2,dabangg 3,arbaaz khan,rohit shetty,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में समाचार प्राप्त हुए थे कि सलमान खान संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। भंसाली ‘पद्मावत’ के प्रदर्शन के बाद ही एक साथ तीन फिल्मों की पटकथाओं पर काम कर रहे थे, जिनमें एक के लिए उन्होंने सलमान खान से बातचीत की जो उन्हें पसन्द आई। अब संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) उसी पटकथा को पूरा करने में लगे हुए हैं। ‘किक-2 (Kick-2)’ के बाद सलमान खान (Salman Khan) संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म को शुरू करेंगे, जो सम्भवत: आगामी वर्ष अप्रैल मई में फ्लोर पर जा सकती है। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को बनाने में वक्त ज्यादा लेते हैं ऐसे में सलमान खान वर्ष 2020 में सिर्फ उनकी फिल्म को ही पूरा कर पाएंगे।

सलमान खान की जो वर्तमान स्थिति है, उसे देखते हुए यह साफ झलकता है कि सूरज बडज़ात्या को सलमान खान के साथ काम करने के लिए पूरे दो वर्ष का इन्तजार करना होगा, उसके बाद ही वे उनकी फिल्म के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम